बिहार: बाढ़ की मार्मिक तस्वीर, पानी की तेज बहाव में बीमार बच्चे को लेकर 8 KM चले मां-बाप

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 26 जुलाई 2021, 6:42 पूर्वाह्न

लगातार बारिश के बाद बिहार के कई हिस्से मे बाढ़ आ चुकी है। जैसा कि हम जानते है उत्तरी बिहार बाढ़ से त्रस्त क्षेत्र है। उत्तरी बिहार मे हर साल बाढ़ के कहर को झेलता है। चंपारण, गोपालगंज सहित उत्तर बिहार के कई जिले को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गोपालगंज में दो दिन पूर्व ही वाल्मीकि नगर बराज से अधिकतम 2 लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। अब यह पानी गंडक के निचले इलाके के लिए तबाही बन चुका है। गोपालगंज सदर प्रखंड के अलावा मांझागढ़ प्रखंड मे सबसे अधिक परेशानी हो रही है। यहाँ स्थित मंगुरहा गांव का पीछे दो सप्ताह से ज़िला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सड़क पर बाढ़ का पानी कई फीट ऊपर से बह रहा है। पानी की तेज धार मे लोगो को पैदल चलना पड़ रहा है और यह लोगों के लिए काफी जानलेवा साबित हो रहा है।

बाढ़ की इस त्रासदी के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। मांझागढ़ के मंगुरहा के 45 वर्षीय भगत मांझी को अपने दो बीमार बच्चे को उनके इलाज कराने के लिए बाढ़ के पानी मे 8 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। भगत मांझी अपने दो बीमार बच्चे को कंधे पर उठाकर चलते रहे। उनके पीछे -पीछे उनकी पत्नी भी गोद मे नवजात बच्चे को उठाकर पैदल चलती रही। वे दोनों मंगुरहा गांव से भैसही गांव तक का 8 किलोमीटर सफर पूरा करने के लिए जान जोखिम मे डालकर कई घंटे पैदल चलते रहे।

कहा कोई सरकारी सहायता नहीं मिली

जहां पैर तक रखना मुश्किल हो रही हो, वहाँ वे दोनों घंटो पानी में चलते रहे। अगर ज़रा भी पैर फिसलता तो उनकी जान तक जा सकती थी। पूछे जाने पर बाढ़ पीड़ित भगत मांझी ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। उनके दो बच्चे बीमार हैं। उनका गाँव चारो ओर से बाढ़ के पानी से भरा हुआ है। गांव मे आवागमन के कोई साधन नहीं है, ऐसे मे उन्हें अपने बीमार बच्चो के इलाज के लिए उन्हें कंधे पर लादकर पैदल ही अस्पताल जाना पड़ा।

इधर मुजफ्फरपुर मे बूढ़ी गंडक का पानी तेज रफ्तार से बढ़ता ही जा रहा है और नए -नए इलाके मे बाढ़ जैसी स्थिति हो जा रही है।मुजफ्फरपुर के उत्तरी सीमा पर स्थित शेखपुर पंचायत के कई गांवों में बूढ़ी गंगा का पानी तेजी से फैलता जा रहा जा रहा है। अब तक मे यहाँ 1000 घरों मे पानी घुस चुका है। सोमवार दोपहर बाद तक यहाँ हालात सामान्य थे, लेकिन दोपहर के बाद से पानी घुसने की रफ्तार तेज हो गई।

suurce-news18hindi

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।