Panchayat 3: पंचायत 3 वेब सीरीज का इंतजार खत्म! इस दिन लौट रहे सचिव जी; फ़र्स्ट लूक हुआ जारी

Panchayat 3: पंचायत 3 का इंतजार करने वाले फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। OTT पर इसे बेहद पसंद किया जाता है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। शनिवार को इस वेब सीरीज को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है और पंचायत के सीजन 3 का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। कमेंट बॉक्स में लोगों का रिएक्शन देखकर पता चल रहा है कि इसकी भारी डिमांड है और तस्वीर में सचिन जी अभिषेक त्रिपाठी के रूप में जितेंद्र कुमार है।

Panchayat 3: सामने आई सेट की तस्वीर

पंचायत 3 की एक दूसरी फोटो भी आई है जिसमें दुर्गेश कुमार अशोक पाठक और बल्लू कुमार एक बेंच पर बैठे हैं। उनके पीछे दीवार पर लिखा है” ठोकर लगती है तो दर्द होता है, तभी मनुष्य सिख पता है”। प्राइम वीडियो ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि हम जानते हैं बहुत इंतजार है इसलिए हम आपके लिए सेट से कुछ लाए हैं” पंचायत सीजन 3″।

Also Read: अमरनाथ गुफा का सफर तय करने वाली पहली गाड़ी बनी Mahindra Bolero Camper , तैयार हुआ एक नया रास्ता

फैन्स बेसब्री से जानना चाहते हैं रिलीज डेट

फर्स्ट लुक के साथ रिलीज डेट सामने नहीं आई है। यही वजह है की फांस लगातार पूछ रहे हैं कि यह कब रिलीज होगा। एक यूजर ने पूछा है कि पंचायत 3 कब आ रहा है वही एक दूसरे यूज़र ने पूछा है कि पंचायत 3 जल्दी रिलीज करो भाई अब इंतजार नहीं हो रहा है। एक अन्य फैंस ने लिखा है मैं कब से दिन गिन रहा हूं।

whatsapp channel

google news

 

पिछले महीने हुआ था इसके लिए रैप अप

2 नवंबर को नीना गुप्ता ने सेट पर एक वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी थी की शूटिंग खत्म हो गई है। सभी लोग केक के सामने खड़े होकर तालियां बजा रहे थे उसके बाद फैंस की बेसब्री और ज्यादा बढ़ गई।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मार्च 2024 में वेब सीरीज को रिलीज किया जा सकता है। इसके पहले पार्ट को 2020 अप्रैल में रिलीज किया गया था। उस समय इस वीडियो को खूब पसंद किया गया था। इसमें एक पंचायत सचिव के जर्नी को दिखाया गया है।

Share on