ओला ने किया पंच धमाका! एक-दो नहीं एकसाथ लॉन्च किए 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, यहां पर जल्दी करे बुक

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 अगस्त 2023, 2:21 अपराह्न

Ola S1 X, Ola S1 X Plus, Ola S1 X 2kwh Electric Scooter Launch: देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओला इलेक्ट्रिक ने अपना जबरदस्त पंच धमाका किया है। इस दौरान ओला इलेक्ट्रिक ने इंडियन ऑटो इंडस्ट्री में अपने एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के इस न्यू लॉन्च स्कूटर की लिस्ट में S1 X, S1 X और S1 X (2kWH) के अलावा कंपनी ने अपने S1 प्रो और S1 एयर के अपडेट वर्जन को भी एक बार फिर से लॉन्च कर दिया है।

मार्केंट में धमाल मचायेंगे ओला के 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

इसी के साथ अब ओला के पोर्टफोलियो में S1 प्रो, S1 एयर समेत पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडियन ऑटो इंडस्ट्री में धूम मचाने के लिए आ गए है। खास बात यह है कि इनमें से दो इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपए से भी कम है। इसके साथ ही जो ग्राहक S1 X (2kWH) को 21 अगस्त के पहले बुक करते हैं, उनको यह स्कूटर मात्र 79,999 रुपये में मिल जाएगा। बता दे कि कंपनी ने इसकी बुकिंग आज से ही शुरू कर दी है। ऐसे में अगर आप यह स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो अभी आपके पास जबरदस्त मौका है।

ओला के S1 X+, S1 X और S1 X (2kWH) लॉन्च

बता दे कि आज यानी 15 अगस्त को ओला इलेक्ट्रिक ने एक साथ अपने 5 धांसू ईवी स्कूटर को पेश किया है। मालूम हो कि कंपनी ने पहले कुल 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था, जिनमें से एक S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को कुछ दिन पहले ही को बंद कर दिया था। इसके बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में मात्र 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर S1pro और S1 एयर ही बचे थे। वहीं अब ओला क्पनी के ओर से 3 नए S1 X+, S1 X और S1 X (2kWH) लॉन्च किया गया हैं. साथ ही दोनों पुराने स्कूटर के अपडेट वर्जन को भी पेश किया गया है।

क्या है S1 X+, S1 X और S1 X (2kWH) कीमत?

  • बात ओला के इन नए S1 X+, S1 X और S1 X (2kWH) की कीमत की करें, तो बता दे कि अब S1 प्रो की कीमत 1,47,499 रुपए से शुरू होती है।
  • वहीं, S1 Air की कीमत 1,19,999 रुपये रखी गई है।
  • ओला के S1 X+ की कीमत कंपनी ने 1,09999 रुपये रखी है।
  • इसके अलावा ओला के सबसे किफायती स्कूटर S1 X ईवी की 99,999 रुपए की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है।

साथ ही बता दे कि कंपनी के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X (2 किलोवाट) की कीमत ओला ने 89,999 रुपये रखी है, जिसकी इंट्रोडक्टरी प्राइस कंपनी ने 79,999 तय किया गया है। ओला अपने ग्राहकों के लिए 21 अगस्त तक यह ऑफर वैलिड है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।