खत्म होगी भोजपुरी गानों में अश्लीलता! रवि किशन ने केंद्र, यूपी और बिहार सरकार से की ये मांग

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रविकिशन ने भोजपुरी फिल्मों में फैली अश्लीलता पर अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर जमकर नाराजगी व्यक्त की है। BJP सांसद रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों के अश्लील गानों पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून बनाने की और इस पर रोक की मांग की है. इसे लेकर रविकिशन ने बिहार के CM नीतीश कुमार और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है.।


रवि किशन ने बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ साथ केंद्रीय मंत्रियों को भी पत्र लिखा है। रवि किशन ने अपनी मांग से जुड़ा पत्र केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और संस्कृति मंत्रालय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी भेजा है। पत्र में रवि किशन ने कहा है कि भोजपुरी फिल्म और गानों के माध्यम से समाज में अश्लीलता फैलाई जा रही है। उन्होंने लिखा है कि इस अश्लीलता पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाया जाना चाहिये ताकि इसपर रोक लग सके।

रवि किशन ने पत्र में लिखा है – ‘भोजपुरी भाषा में अनेकों फिल्में बनी हैं, जो आज भी हमारे कानों में गूंजती हैं। परन्तु पिछले कुछ दशक में भोजपुरी फिल्म और विशेषकर उसके गानों में काफी गिरावट आई है। आज के भोजपुरी फिल्म और गाने अश्लीलता के पर्याय बन गए हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है।’

आखिर कौन हैं रविकिशन??

रविकिशन का पूरा नाम रविकिशन शुक्ला है। इनका जन्म 17 जुलाई 1971 को जौनपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। रविकिशन को भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार भी कहा जाता है। भोजपुरी के अलावा इन्होंने हिंदी, तेलगू और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी अदाकारी से दर्शकों को काफी प्रभावित किया है।

whatsapp channel

google news

 
Share on