अब मनु महाराज पाँच साल बिहार से बाहर देंगे सेवा, जनिए किस विभाग मे किए गए ट्रांसफर

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 28 जुलाई 2021, 2:58 अपराह्न

सारण क्षेत्र के वर्तमान डीआइजी तथा 2005 बैच के आइपीएस अधिकारी मनु महाराज अब पाँच वर्षो के लिए बिहार से बाहर अपनी सेवा देंगे। उन्हें भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) में पुलिस उप-निरीक्षक का पद दिया गया है, जहां वे पाँच वर्षो तक अपनी सेवा देंगे। गृह विभाग द्वारा मनु महाराज की सेवा केंद्रीय गृह मंत्रालय (Central Home Ministry) को सौंपने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस पद को ग्रहण करने के बाद पाँच सालो तक वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।

मनु महाराज अभी तक सारण के डीआइजी पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे मुंगेर के डीआइजी भी रह चुके है, और इससे भी पहले पटना के एसएसपी का पदभार भी संभाल चुके हैं। वे बिहार के कई जिले मे एसपी के रूप मे भी अपनी सेवा दे चुके हैं। मनु महाराज को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की खबर काफी पहले से आ रही थी लेकिन अब इसकी आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। इधर निगरानी अन्‍वेषण ब्‍यूरो में तैनात रविंद्र कुमार को सारण के नई डीआइजी के रूप मे नियुक्त किया गया है।

बिहार का सिंघम से हैं मशहूर

आपको बता दे कि बिहार के युवा मनु महाराज को बिहार का सिंघम कहते हैं। मनु महाराज अपनी मूंछों की खास स्‍टाइल के लिए भी बड़े मशहूर है। पटना सहित कई अन्य जिलों मे उन्‍होंने एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप मे कई बड़े केस सुलझाए हैं। युवाओं में उनका काफी क्रेज है और कुछ साइबर अपराध की मानसिकता से ग्रस्त लोग उनके इस ख्याति का फायदा उठाते हुए उनकी फेक इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से दोस्‍ती करने और और उन्‍हें ठगने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर चुके है। मनु महाराज की गिनती एक सफल प्रशासनिक अधिकारी के रूप मे की जाती है।

हिमाचल के रहने वाले

मनु महाराज मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्‍होंने आइआइटी रूड़की से बीटेक में ग्रेजुएशन करने के बाद जवाहर लाल नेहरू विवि से पर्यावरण विषय से मास्‍टर्स की डिग्री हासिल की। फिर साल 2006 में भारतीय पुलिस के रूप मे उन्होने अपने करियर की शुरुआत की।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।