नीतीश कुमार ने राज्य सरकार के कर्मियों को दिया नए साल का तोहफा, 15% बढ़ा महंगाई भत्ता

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 नवम्बर 2022, 10:06 पूर्वाह्न

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक (Nitish Kumar Cabinet Meeting) में मंगलवार को कुल 12 एजेंडों पर मोहर लगाई गई।

Dearness Allowance Hike In Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक (Nitish Kumar Cabinet Meeting) में मंगलवार को कुल 12 एजेंडों पर मोहर लगाई गई। इस दौरान राज्य सरकार के कर्मियों को नए साल से पहले सरकार की ओर से एक बड़ा तोहफा दिया गया। दरअसल राज्य सरकार (Bihar Government) के कर्मियों का महंगाई भत्ता सरकार की ओर से 15% बढ़ा (15% DA Hike) दिया गया है। इसका फायदा सीधे तौर पर राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशन धारियों को मिलेगा। बता दे पेंशन धारियों को पांचवे वेतन के मुताबिक 381 फ़ीसदी की जगह अब 386 फीसदी मिलेगा। इसके अलावा इस बैठक में कई विभागों में बहाली का फैसला लिया गया।

15% महंगाई भत्ता बढ़ा

नीतीश कैबिनेट में महंगाई भत्ते को लेकर लिए गए इस नए फैसले के मुताबिक अब वेतन पेंशन प्राप्त कर रहे सरकार के कर्मियों पेंशन धारियों एवं पारिवारिक पेंशन भोगियों को यह नया बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 के प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पांचवे केंद्रीय वेतनमान की तरह छठे केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन भोगियों एवं पेंशन धारियों को राज्य सरकार के कर्मियों एवं पेंशन धारियों को 1 जुलाई 2022 के प्रभाव से ही 230% की जगह अब 212% महंगाई भत्ता मिलेगा।

बढ़ाई गई जनगणना की अवधि

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक का सबसे महत्वपूर्ण फैसला जाति आधारित जनगणना की अवधि को लेकर लिया गया। इस दौरान नीतीश सरकार ने जातीय जनगणना की समय सीमा को बढ़ा दिया है। बता दे पहले जातीय जनगणना अगले साल फरवरी 2023 तक पूरी की जानी थी, लेकिन अब इस सरकार की ओर से 2 महीने और आगे बढ़ाते हुए मई 2023 कर दिया गया है।

नए पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को दी मंजूरी

इसके अलावा नीतीश कैबिनेट ने खान एवं भूतत्व विभाग में पटना के मुख्यालय के लिए 104 पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति प्रकिया शुरु करने के फैसले को भी मंजूरी दे दी है। साथ ही इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भी 50 नए पद सृजित करने को कहा गया और राज्य सरकार ने बिहार राज्य आकस्मिकता निधि से 25 करोड़ की अग्रिम मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के लिए जारी की है। बता दे जारी की गई है धनराशी शराबबंदी अभियान के लिए खर्च किए जाएंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।