NMACC इवेंट में रेखा ने अमिताभ की बहु-पोती पर लुटाया प्यार, शाहरुख-सलमान संग ऐश्वर्या ने लुटी महफिल, देखें Photos

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 अप्रैल 2023, 1:52 अपराह्न

NMACC Inside Viral Photos: ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट’ 3 दिनों के शानदार जश्न के बाद फाइनली खत्म हो गया। रविवार 2 अप्रैल को इस इवेंट का तीसरा और आखिरी दिन था। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की सभी हस्तियां बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई। इन वायरल तस्वीर और वीडियो में सभी की खूबसूरती ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया है। इन तस्वीरों में हॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कई दिग्गज कलाकार नजर आए। हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड के साथ सलमान और शाहरुख ने भी फोटो खिंचवाई।

रेखा ने अमिताभ की पोती पर लुटाया प्यार

वहीं इवेंट की वायरल हो रही तस्वीर और वीडियो में एक तस्वीर ऐसी भी रही, जिसमें सभी का ध्यान खींचा। यह तस्वीर बॉलीवुड एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की थी, जिसमें रेखा अमिताभ बच्चन की पोती और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पर भरमार प्यार लुटाती नजर आई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर सलमान और ऐश्वर्या से जुड़ी भी है, जिसमें शाहरुख खान, नीता अंबानी, टॉम हॉलैंड और सलमान एक साथ तस्वीर खिंचवा रहे थे। इसी दौरान पीछे खड़ी ऐश्वर्या ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बता दे यह कई दशकों बाद था, जब सलमान और ऐश्वर्या को किसी एक फ्रेंम में देखा गया।

एश्वर्या की बेटी की सादगी ने लुटा दिल

इस दौरान इस इवेंट में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल हुए मनीष मल्होत्रा ने अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कई तस्वीरें खिंचवाई। सभी तस्वीरों में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इन तीनों के साथ रेखा भी दिखाई दी। रेखा इन तस्वीरों में आराध्या पर भरमार प्यार लुटाती दिख रही है।

अंबनी इवेंट में हॉलीवुड की धूम

हॉलीवुड के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल इवेंट में एंट्री की बात करें तो बता दे कि इस दौरान स्पाइडर-मैन फेम एक्टर टॉम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें मुकेश अंबानी के साथ वह हाथ मिलाते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। टॉम ने खुद इन तस्वीरों को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

हॉलीवुड की सुपरमॉडल गिगी हदीद ने भी अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर इवेंट की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए गिगी हदीद में अंबानी परिवार को शुक्रिया कहा है। इन वायरल तस्वीरों में गीगी, ऐश्वर्या, आराध्या और शाहरुख के साथ पोज देती नजर आ रही है।

शाहरुख ने परिवार के साथ खिंचवाई कई तस्वीरें

इवेंट में शाहरुख खान ने दूसरे सेलिब्रिटी के अलावा अपने परिवार के साथ भी कई तस्वीरें खिंचवा।ई शाहरुख और उनके परिवार की यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इन वायल तस्वीरों में जहां सुहाना रेड कलर के बेहद खूबसूरत और रिवीलिंग गाउन में नजर आई, तो वही आर्यन और गौरी खान भी काफी अच्छे लग रहे थे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post