यूं ही हुस्न परी नहीं लगती नीता अंबानी, पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट की फीस जानकर दंग हो जायेंगे आप!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 09 मार्च 2023, 1:35 अपराह्न

Nita Ambani Makeup Artist Fees: देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। नीता अंबानी अपनी बेमिसाल खूबसूरती का ध्यान रखने के साथ-साथ बेहद लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीती है, जिसकी चर्चा खबरों के गलियारों में हर दिन सुर्खियां बटोरती नजर आती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट कौन है, जिनकी फीस लाखों में है?

Nita Ambani

कौन है नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट?

नीता अंबानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मुकेश अंबानी की पत्नी होने के अलावा नीता अंबानी की अपनी खुद की पहचान है। यही वजह है कि उन्हें देश की पावर लेडिज में गिना जाता है। नीता अंबानी जब भी किसी इवेंट, फंक्शन या फैमिली सेलिब्रेशन में नजर आती है तो उनकी एंट्री, उनके आउटफिट और उनकी खूबसूरती हर कैमरे का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। उनकी इस बेमिसाल खूबसूरती का श्रेय उनके मेकअप आर्टिस्ट को जाता है। नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट का नाम मिकी कॉन्ट्रैक्ट है।

Nita Ambani

मिकी है नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट

बता दे नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्टिक मिकी कांट्रेक्टर सिर्फ उनके ही नहीं बल्कि उनकी बेटी ईशा अंबानी और उनकी बहू श्लोक अंबानी के भी मेकअप आर्टिस्ट है। इसके अलावा मिकी कॉन्ट्रैक्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी अदाकाराओं के मेकअप आर्टिस्ट रह चुके हैं। इसमें करीना कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय तक कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।

कितनी है नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की सैलरी

मिकी कांट्रेक्टर नीता अंबानी के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिकी हर इवेंट में नीता अंबानी को तैयार करने के लिए 75,000 रुपए फीस लेते हैं। वही बात मुंबई से बाहर जाने की हो तो इसके लिए मिकी 1,00,000 रुपए से ऊपर चार्ज करते हैं।

Nita Ambani

हेलन की सलाह पर बने मेकअप आर्टिस्ट

बता दे मिकी मेकअप आर्टिस्ट होने से पहले हेलन के हेयर ड्रेसर थे। हेलन की सलाह पर ही उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट बनने का फैसला किया था और आज हेलन की उसी सलाह के चलते वह अपने मेकअप काम के जरिए लाखों करोड़ों की कमाई करते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।