नीता अंबानी के पास है दुनिया की सबसे मंहगी कार, देखें 100 करोड़ वाली कार की तस्वीरें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 जनवरी 2022, 8:45 पूर्वाह्न

एशिया की सबसे पावरफुल बिजनेस वूमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) का हर अंदाज देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी टॉप ट्रेंड का हिस्सा रहता है। नीता अंबानी काफी लग्जरियस लाइफ स्टाइल (Nita Ambani Luxury Life Style) जीती है। बात उनके आउटफिट की हो या उनके कार कलेक्शन (Nita Ambani Car Collection) की, उनके पास हर चीज बेशकीमती है। मौजूदा समय में नीता अंबानी के पास कई ऐसे लग्जरियस चीजें हैं, जिनकी चर्चा विदेशों में भी होती है। इस कड़ी में उनके चार्टर प्लेन (Nita Ambani Charter Plan) के अलावा एक कार का भी जिक्र होता है। उनकी यह शानदार कार बेशकीमती है

100 करोड़ की है नीता अंबानी की कार

नीता अंबानी ने यह कार विदेश में खरीदी थी और अपने प्राइवेट प्लेन से इसे भारत लेकर आई थी। ऐसे में अब आप इस कार की खासियत का अंदाजा खुद लगा सकते हैं। इस कार की कीमत करोड़ों में है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस शानदार और खूबसूरत कार की कीमत करीबन 100 करोड रुपए है।

विदेश से प्लेन के जरिए लाई थी भारत

नीता अंबानी की इस कार की कीमत में एक आलीशान महल खरीदा या बनाया जा सकता है। 100 करोड़ की कीमत की यह कार विदेशी ब्रांड की है। बात इसकी खासियत के बारे में करें तो ऑडी A9 कैमलिन सफेद रंग की है। इसकी खासियत के साथ-साथ इसकी खूबसूरती ही हर किसी को इसकी और आकर्षित कर लेती है।

क्या है नीता अंबानी की कार की खासियत

नीता अंबानी की ये लग्जरियस कार दुनिया की सबसे तेज चलने वाली कारों में से एक है। खास बात यह है कि इसमें अंदर बैठने वाला इंसान पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इस कार को जर्मनी से नीता अंबानी ने 90 करोड़ में खरीदा था, हालांकि भारत तक लाते-लाते इसकी कीमत 100 करोड रुपए हो गई थी।

नीता अंबानी की इस खूबसूरत और लग्जरियस कार को चलाने वाले ड्राइवर की सालाना इनकम 24 लाख रूपये है। इसके अलावा नीता अंबानी के पास कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज एस क्लास, बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर, रोल्स रॉयस फेंटम और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई गाड़ियां शामिल है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।