अंबानी परिवार के NMACC इवेंट में चांदी की थाली में परोसा गया खाना, हलवे के कटोरे में रखें 500 के नोट, देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 03 अप्रैल 2023, 5:29 अपराह्न

NMACC Event Inside Photos Viral: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट बीते 2 दिनों से टॉप ट्रेंड का हिस्सा बना हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग के दौरान इसमें इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। सभी इस ग्रैंड इवेंट में बेहद ग्लैमरस और शानदार अवतार में नजर आए। इस दौरान सभी की नजरें नीता अंबानी से लेकर उनकी बहुओं पर टिकी रही। अंबानी परिवार की दोनों बहुएं इवेंट में श्लोका अंबानी और राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत लग रही थी। दोनों ने अपने अलग-अलग आउटफिट से काफी लाइमलाइट बटोरी। इस इवेंट की सभी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुए।

NMACC इवेंट में चांदी की थाली में परोसा गया खाना

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल इवेंट के फंक्शन में दुनिया भर से सितारे आए थे। इसे खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने बेहद खास तरीके से इसका आयोजन किया था। इवेंट में आए मेहमानों का ख्याल भी शानदार तरीके से रखा गया। मेहमानों को चांदी की थाली में तरह-तरह के व्यंजन परोसे गए, जिसकी तस्वीरें भी इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों को संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। महीप कपूर ने अपने फैंस के साथ इवेंट में परोसे गए खाने की थाली की तस्वीर साझा करते हुए दिखाया कि- आखिर अंबानी परिवार के इस ग्रैंड इवेंट में खाने में क्या कुछ खास था। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि चांदी की एक बड़ी सी थाली है, जिसमें बहुत सारी कटोरिया रखी है। इन कटोरिया में अलग-अलग तरह के भारतीय व्यंजनों को परोसा गया है। थाली में रोटियां, दाल, पालक, पनीर, करी, हलवा, पापड़, मिठाई और लड्डू के साथ-साथ गुजिया भी रखी हुई है।

500 के नोटों के साथ पड़ोसी गई स्वीट डिश

साथ ही इवेंट के एक और स्पेशल स्वीट डिश की तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान पार्टी में मेहमानों को ₹500 के नोटों के साथ एक डिश परोसी गई है। हालांकि बता दें कि तस्वीर में नजर आ रहे यह नोट असली नहीं है। शाही व्यंजन की तरह परोसे गए इस स्वीट की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह जा रहे हैं और सभी 500 के नोट को लेकर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन बता दें कि यह असली नोट नहीं है बल्कि नकली है। बता दे इस ग्रैंड फंक्शन में शाहरुख खान से लेकर वरुण धवन तक बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने ग्रैंड परफॉर्मेंस दी थी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।