बरबीघा से पंजवारा तक NH-333A के चौड़ीकरण का रास्ता हुआ साफ, खर्च होंगे 900 करोड़ रूपए

 

बरबीघा से पंजवारा तक नेशनल हाईवे 333 ए का चौड़ीकरण किया जाना है, लेकिन इसके लिए जमुई जिले में 258 हेक्टेयर ज़मीन अधिग्रहण किए जाने की जरुरत है। इसे देखते हुए भू अर्जन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नेशनल हाईवे अर्थारिटी की तरफ से आवश्यकतानुसार खसरा और रकवा जारी कर दिया गया है। मौजा और रकवा के अनुसार कई जगह वर्तमान सड़क का एलाइनमेंट भी बदला जाना है, इसे बाईपास का नाम दिया गया है। 900 करोड़ के डीपीआर में 14 बाईपास, दो रेलवे ओवर ब्रिज तथा छह बड़े पुल का निर्माण किया जाना है जिसके बाद उक्त सड़क की चौड़ाई 10 मीटर हो जाएगी।

सड़क के चौड़ीकरण के लिए सिकंदरा, जमुई, खैरा, सोनो तथा झाझा अंचल अंतर्गत कुल 72 मौजा की जमीन का अधिग्रहण किए जाने की जरुरत है।

अंचलवार ब्यौरा

  • अंचल – सिकंदरा
  • राजस्व ग्राम – पिरङ्क्षहडा, अचंभो, लहिला, लोहंडा, सिकंदरा, कर्मा, कैथवारा, बिछवे, ईटासागर, रान्हन, महादेव सिमरिया, शिवडीह, बसैया, मिर्चा
  • अंचल -जमुई
  • पद्मावत, चौडीहा, डुंडो, अगहरा-बरूअटा, खडग़ौर, सहूर, ङ्क्षसहोचक, शीतलाचक, उगनीचक, लगमा, मंजुरा, नारडीह, बोड़ार, नीमारंग, इंदपे
  • अंचल – खैरा
  • गांव – आमारी, बघाखांड, बल्लोपुर, भंडऱा, चांचो, नरियना, जीत-ङ्क्षझगोय, जोगा-ङ्क्षझगोय, कागेसर, केंडीह, केंदुआ, मांगोबंदर, ङ्क्षसगारपुर, टिहिया
  • अंचल – सोनो
  • गांव – बलथर, घोटारी, गोवारो, जोकटिया, केवाली, कुंआबाग, कुरकुटा, पैलवाजन, पंचपहाड़ी, रक्तरोहनिया, सोनो, टोला अंगपाथल, टोला खुशहालडीह माजरी, टोला सौराडीह, टोला मान्धाता तजरो
  • अंचल – झाझा
  • गांव – औरैया, चितोचक, घोड़पारन, खुरंडा, महापुर, चांय, नरगंजो, पन्ना, रजला, सिमुलतला, सियाटांड़, श्रीटांड, टहवा

नई परियोजना के तहत बरबीघा से पंजवारा तक एनएच 333 ए 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जायेगी। अभी इस सड़क की चौड़ाई 3.5 मी से सात मीटर तक है, जिसे बढाकर 10 मीटर तक किया जाएगा। एनएच 333 ए के लिए ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया दूसरे चरण में है। जानकारी के मुताबिक, अधिग्रहण से पूर्व गजट प्रकाशित किया जाएगा।

whatsapp channel

google news

 
Share on