‘मिस इंडिया’ बनीं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता, कौन है 19 साल की Miss India 2023 Nandini Gupta?

Miss India 2023 Nandini Gupta: 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का ताज राजस्थान की हुस्न मालिका नंदिनी गुप्ता ने अपने सर सजा लिया है और इसी के साथ वह ‘मिस इंडिया 2023 की विनर’ बन गई है। नंदिनी गुप्ता ने अपने कॉन्फिडेंस और अपनी खूबसूरती के दम पर मिस इंडिया 2023 का खिताब जीता। इस दौरान श्रेया पूंजा और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट और सेकंड रनर अप बनी। ऐसे में आइए बताये कौन है मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता? साथ ही नंदनी गुप्ता के बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं।

19 साल की नंदनी बनी मिस इंडिया 2023

राजस्थान की 19 साल की हुस्न मल्लिका नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का ताज अपने सर सजा लिया है। ब्लैक गाउन में रैंप वॉक करने उतरी नंदनी इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थी। बता दे नई मिस इंडिया 2023 बनी नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया का ताज पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने पहनाया और इसी के साथ 19 साल की नंदिनी गुप्ता के नाम के साथ मिस इंडिया 2023 जुड़ गया। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में अब भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

whatsapp channel

google news

 

कौन है मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता (Who is Miss India 2023 Nandani Gupta)

‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का खिताब जीतने वाली नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली है। उन्होंने अपनी पढ़ाई यहीं से की है। नंदिनी गुप्ता ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह बचपन से ही ‘फेमिना मिस इंडिया’ की विनर बनने का सपना देखती थी। उनका सपना ब्यूटी पेजेंट के मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करने का है, जो अब पूरा होता नजर आ रहा है। बता दे इससे पहले नंदिनी गुप्ता ‘मिस इंडिया राजस्थान’ का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनना नंदिनी गुप्ता के लिए अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है। अब नंदिनी इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दे इस साल फेमिना मिस इंडिया का आयोजन मणिपुर में किया गया था, जहां पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुई। इस दौरान भूमि पेडणेकर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, नेहा धूपिया, मनीष पॉल सहित इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए, जिन्होंने इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए। सभी स्लैब्स के सामने मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीतकर नंदिनी गुप्ता इस समय टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनी हुई है। नेहा धूपिया और अनन्या पांडे इस दौरान जहां वाइट गाउन के साथ बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आई, तो वही भूमि ने अपने ब्लैक और ऑरेंज आउटफिट से हर किसी का दिल जीत लिया।

Share on