खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में बिहार के लाल का जलवा, पिता से ट्रेनिंग लेकर जीता पदक, हासिल की एक और उपलब्धि

बिहार (Bihar) के लाल ने अपनी कामयाबी से एक बार फिर जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) में नालंदा जिले के सुजल कुमार (Sojal Kumar) ने पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब खेलो इंडिया गेम्स (Khelo India Games) में नालंदा (Nalanda) के किसी प्लेयर ने पदक पर कब्जा जमा कर जिले का मान सम्मान बढ़ाया है। बता दें कि कराटे के व्यक्तिगत कुमीते प्रतियोगिता में सोजल ने कांस्य पदक (Sojal Won Bronze Medal) पर कब्जा जमाया है।

Sojal Won Medal In Khelo India

नालंदा के जिला खेल पदाधिकारी नरेश कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल से 2 मई तक बेंगलुरु के जैन यूनिवर्सिटी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की ओर से शामिल होते हुए कांस्य पदक पर सोजल ने कब्जा जमाया। सोजल के इस कामयाबी पर जिला प्रशासन ने शुभकामनाएं दी है।

Sojal Won Medal In Khelo India

whatsapp channel

google news

 

सोजल बताते हैं कि उन्हें अपने माता-पिता से कोचिंग प्राप्त हुई है। माता शीतल खड्गी और पिता संजय कुमार दोनों कराटे ट्रेनर हैं।‌ उनके मार्गदर्शन में ही कड़ी मेहनत के दम पर सोजल को यह कामयाबी प्राप्त हुई है। पिता संजय कुमार बताते हैं कि वर्ष 2008 से ही सोजल कराटे का ट्रेनिंग ले रहा है। इससे पहले भी वह सफलता के झंडे गाड़ चुका है।

Sojal Won Medal In Khelo India

सोजल राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमा चुके हैं। राज्य स्तर पर अनेकों बार कामयाबी हासिल की है। बिहार राज्य खेल सम्मान अवार्ड से सोजल दो बार नवाजे जा चुके हैं। बेटे के इस कामयाबी से माता और पिता खुशी से गदगद हैं। सोजल आने वाले दिनों में कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं।

Share on