मुंगेर में किसान आंदोलन के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाया ये नारा!

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 26 जनवरी 2021, 4:53 अपराह्न

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान करीब 2 महीने से आंदोलन कर रहे हैं गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाला परेड के दौरान कई जगहों पर पुलिस और कुछ किसानों के बीच टकराव भी हुआ वहीं किसानों के समर्थन में देश के कई हिस्सों से अलग अलग तरीके से लोग अपनी आवाज पहुंचाने का काम कर रहे हैं ।

किसानों के समर्थन में गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के मुंगेर में मुस्लिम महिलाओं ने 100 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं शामिल हुए। मुस्लिम महिलाएं “जय जवान जय किसान खुश रहें मेरा हिंदुस्तान” का नारा लगाकर पूरे शहर का भ्रमण करती देखी गई।

आपको बता दें कि मुंगेर में यह तिरंगा यात्रा समाजसेवी इशरत जहां के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने 100 मीटर के तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरकर तिरंगा यात्रा निकाली। महिलाएं पूरे रास्ते जय जवान, जय किसान, खुश रहे मेरा हिंदुस्तान! का नारा लगाते रहीं। बता दें कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिले के दिलावरपुर से हुई और पूरे शहर के भ्रमण के बाद समापन भी दिलावरपुर में ही हुई।

समाजसेवी इशरत जहां ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं और उनकी बेटियां किसानों का साथ दे रही तो हम महिलाएं अपने-अपने इलाकों में इस तरह का कार्यक्रम कर किसानों के आंदोलन का समर्थन क्यों नहीं कर सकते? उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में ही तिरंगा यात्रा निकाली गई।

About the Author :