NHAI है ‘सोने की खान’, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से हर महीने मिलेंगे न्यूनतम 1000 करोड़ रुपए के टैक्स-नितिन गड़करी

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के पूरी तरह से शुरू हो जाने के बाद केन्द्र सरकार को इससे हर महीने 1000 से 1500 करोड़ रुपए की पथकर राजस्व आय की प्राप्ति होगी। अनुमान है कि यह प्रोजेक्ट 2023 में पूरा हो जाएगा। नितिन गड़करी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के बारे मे कहा कि यह ‘सोने की खान’ है।

उन्होंने कहा कि NHAI की सालाना आय फिलहाल 40 हजार करोड़ रुपए हैं, अगले पांच वर्षों में यह 1.40 लाख करोड़ रुपए तक हो जाएगा। उन्होंने दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे के बारे में यह भी कहा कि यह देश के लिए विश्वस्तरीय सफलता की कहानी गढेगी। यह एक्सप्रेस वे देश के पांच राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात से होकर गुजरेगा। जब एक बार यह अच्छी तरह से चालू हो जायेगी तो इससे केंद्र सरकार को प्रत्येक माह एक हजार से 1500 करोड़ रुपए की पथकर राजस्व आय की प्राप्ति होगी।

गौरतलब है कि महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘भारतमाला परियोजना’ के पहले चरण के तहत मोदी सरकार की तरफ से इस एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का काम पूरा होते ही देश के दूर-दराज के इलाके आपस में एक दूसरे से जुड़ जाएंगे। इस परियोजना के अंतर्गत दिल्ली से मुंबई के बीच आठ लेन का एक्सप्रेस वे का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसके पूरा होते ही दोनों महानगरों के बीच की यात्रा करने मे लगने वाला समय पहले से काफी कम हो जाएगा। पहले जहां इस यात्रे मे 24 घंटे लगते थे, वह अब घटकर 12 घंटे रह जाएगा।

NHAI  पर  3,06,704 करोड़ रुपए कर्ज

NHAI पर बढ़ते कर्ज को लेकर जब केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मीडिया ने एक सवाल पूछा- जिसका जवाब देते हुए उन्होने कहा कि गडकरी यह सोने की खान है और आने वाले समय में इसकी आय भी लगभग साढ़े तीन गुणा बढ़ने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि NHAI किसी तरह के कर्जे के जाल में नहीं फंसा हुआ है। यहाँ उल्लेखनीय है कि कुछ ही समय पहले राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा था कि NHAI के ऊपर मार्च 2017 के अंत तक 74,742 करोड़ रुपए का कर्ज था जो इस वर्ष मार्च के अंत होने तक बढ़कर 3,06,704 करोड़ रुपए हो गया है।

whatsapp channel

google news

 
Share on