मुकेश अंबानी की एकलौती पोती का हुआ नामकरण, बड़े भाई पृथ्वी ने किया अनाउंस

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 जून 2023, 10:06 पूर्वाह्न

Mukesh Ambani Grand Daughter: देश के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के परिवार में इन दिनों खुशियों की किलकारी गूंज रही है। दरअसल हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी पहली पोती का स्वागत एंटीलिया हाउस में किया है। दरअसल बीते दिनों ही आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। इसके साथ ही अंबानी परिवार ने अपनी नन्ही गुड़िया का बेहद ग्रैंड तरीके से स्वागत किया है। वहीं अब आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की बेटी का नामकरण भी हो गया है। खास बात यह है कि नामकरण की अनाउंसमेंट खुद नन्ही परी के भाई पृथ्वी आकाश अंबानी ने की है।

पृथ्वी अंबानी ने की बहन के नाम की घोषणा

मुकेश अंबानी के पोते और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी ने अपनी बहन के नाम की घोषणा की है। उन्होंने अपनी बहन का नाम वेदा आकाश अंबानी रखा है। इस बात की ऑफिशल घोषणा एक पोस्ट के जरिए की गई है। अंबानी परिवार की ओर से पोती का स्वागत बेहद ग्रैंड तरीके से किया गया। इसी के साथ इस बात की अनाउंसमेंट की गई कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं और साथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दोबारा दादा-दादी बने हैं।

ग्रैंड तरीके से हुआ अंबानी परिवार की पोती का वेलकम

बता दे बीते दिनों ही नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर लॉन्च के दौरान श्लोका मेहता ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। इस दौरान वे पहली बार मीडिया के कैमरे के आगे अपना बेबी बंप प्लांट करती नजर आई थी। इवेंट में उन्होंने लहंगा-चोली पहनी थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था और इसी के साथ उनकी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट हुई थी। वहीं पोती के स्वागत से पहले पूरा अंबानी परिवार सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचा था। इस दौरान श्लोका और आकाश अंबानी भी परिवार में मौजूद थे।

बंधाईयों की हुई बौछार

वहीं अंबानी परिवार में आई इस नन्ही परी के स्वागत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। हर कोई मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को दोबारा दादा-दादी बनने की बधाई दे रहा है। तो वहीं आकाश अंबानी और श्लोका मेहता पर भी लोग लगातार शुभकामनाओं की बौछार कर रहे हैं। अंबानी परिवार में आई ये नन्ही गुड़िया जबरदस्त जश्न का माहौल लेकर आई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post