Sunday, June 4, 2023

अंबानी के घर आयी खुशियाँ, मुकेश-नीता अंबानी बने दादा-दादी

देश के सबसे बड़े अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के घर पर जश्न का माहौल है। देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी ने गुरुवार को सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया है। आकाश और श्लोका की शादी मार्च 2019 में हुई थी। उनके शादी के जश्न की चर्चा देश-दुनिया भर में रही थी। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दादा-दादी बन गए हैं।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बने दादा और दादी

Image source google

श्लोका और आकाश अंबानी के घर आज बेटे का जन्म हुआ है। मां श्लोका अंबानी और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। परिवार में छोटे मेहमान के आने से मेहता और अंबानी परिवार काफी खुश हैं।  देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी  नीता अंबानी अब दादा-दादी बन गए हैं. दोनों ने धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन अंबानी के ग्रैंडसन का वेलकम किया.

मार्च 2019 में हुई थी शादी

Image source google

आकाश अंबानी, मुकेश एवं नीता अंबानी के बड़े बेटे हैं और श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता एवं मोना की बेटी हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री हासिल की है. बिजनेसलेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं. श्लोका और आकाश दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। आकाश और श्लोका की शादी मार्च 2019 में हुई। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,798FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles