इन कारोबारियों की पत्नियां है काफी पढ़ी-लिखी, जाने नीता अंबानी से लेकर प्रीति अडानी तक की डिग्रियाँ

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 नवम्बर 2022, 10:45 पूर्वाह्न

देश के सबसे धनी  के लाइफस्टाइल की चर्चा हमेशा खबरों में छाई रहती है। इस लिस्ट में नीता अंबानी (Nita Ambani), टीना अंबानी (Tina Ambani), प्रीति अडानी (Priti Adani), सुधा मूर्ति (Sudha Murti) आदि का नाम हमेशा टॉप लिस्ट में रहता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि खूबसूरती के मामले में हमेशा सुर्खियों का केंद्र बनने वाली यह बिजनेस टायकूंस की पत्नियां आखिर कितनी पढ़ी लिखी है। अगर नहीं तो आइए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

नीता अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी खूबसूरती के मामले में हुस्न की मल्लिका है। नीता अंबानी की खूबसूरती और लाइफस्टाइल के चर्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी है। उनकी गिनती देश की सबसे अमीर महिलाओं में की जाती है। नीता अंबानी ने नरसी मोंजी कॉलेज से कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।

प्रीति अडानी

अडानी ग्रुप के चेयर पर्सन और संस्थापक गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज अहमदाबाद से डेंटल सर्जरी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुकी है।

टीना अंबानी

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की पत्नी का नाम टीना अंबानी है। टीना अंबानी में जय हिंद कॉलेज से पढ़ाई की है। 70 के दशक में टीना अंबानी बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप अभिनेत्री रह चुकी है। मौजूदा समय में टीना अंबानी कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की चेयरपर्सन है। इसके साथ ही वह हार्मनी फॉर सिल्वर्स फाउंडेशन और हार्मनी आर्ट फाउंडेशन की संस्थापक हैं।

सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति इंफोसिस के संस्थापक और अध्यक्ष नारायण मूर्ति की पत्नी है उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान में अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और ग्रेट फाउंडेशन की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल की सदस्य हैं। सुधा मूर्ति ने बी.वी,वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा सुधा मूर्ति ने भारतीय विज्ञान संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है।

नताशा पूनावाला

सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला है। उन्होंने पुणे के सेंट मैरी स्कूल से अपनी स्कूल पढ़ाई पूरी की है और इसके बाद वह सावित्रीबाई फूले पुणे विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल कर चुकी है। साल 2004 में उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अपनी मास्टर पूरी की थी।

यासमीन प्रेमजी

विप्रो लिमिटेड के चेयरपर्सन अजीम प्रेमजी की पत्नी यास्मीन प्रेमजी आज अपने फाउंडेशन की चैरिटी पर्सन है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इनसाइड स्टोरी नामक एक डिजाइन पत्रिका से की थी। इस दौरान उन्होंने पत्रिका के लिए एक सहायक संपादक के रूप में काम किया था। बता दे यासमीन प्रेमजी ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।