नीता अंबानी पीती है दुनिया का सबसे मंहगा पानी, एक घूँट की कीमत होती है लाखों मे

Nita Ambani Lifestyle: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का नाम देश की सबसे पावरफुल वूमेन के तौर पर हमेशा सुर्खियों में रहता है। नीता अंबानी अपने लैविश लाइफ स्टाइल के साथ-साथ अपनी महंगी-महंगी चीजों के लिए भी हमेशा लाइमलाइट में छाई रहती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि नीता अंबानी जो पानी पीती है उसकी कीमत भी लाखों में है। अगर नहीं तो आइए हम आपको नीता अंबानी के उस पानी ब्रांड से लेकर उसकी खासियत तक सब कुछ डिटेल में बताते हैं।

दुनिया का सबसे मंहगा पानी पीती है नीता अंबानी

नीता अंबानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग जानते हैं कि नीता रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्ताधर्ता मुकेश अंबानी की पत्नी है। नीता अंबानी का लाइफ़स्टाइल इतना यूनिक और महंगा है कि इसके चर्चे देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी होते हैं। ऐसे में बता दे नीता अंबानी खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए जो पानी पीती है उसकी कीमत लाखों में है।

Nita Ambani

whatsapp channel

google news

 

नीता अंबानी के पानी की बोतल का ब्रांड Acqua di cristallo tributo a Modigliani है। बता दे यह दुनिया का सबसे महंगा पानी है। इसकी एक बोतल की कीमत लाखों में है। इस बोतल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बोतल सोने से बनी हुई है। बोतल में मिलने वाला पानी फ्रांस या फिजी का होता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस पानी की बोतल में 5 ग्राम सोने की भस्म भी मिलाई जाती है, जो इंसान के शरीर के लिए काफी लाभदायक होती है। यही वजह है कि इस बोतल की कीमत लाखों में है।

Nita Ambani

गिनीज बुक्स में दर्ज है इस पानी की बोतल का नाम

बता दे साल 2010 में Acqua di cristallo tributo a Modigliani का नाम गिनीज बुक्स में दुनिया की सबसे महंगी बोतल के तौर पर दर्ज किया गया था। इस पानी की बोतल का डिज़ाइन Fernando Altamirano ने तैयार किया है। याद दिला दे कि ये वही डिज़ाइनर हैं जिन्होंने दुनिया की सबसे महंगी बोतल ‘Cognac Dudognon Heritage Henri IV’ को भी डिज़ाइन किया था।

Nita Ambani

कितने की है नीता अंबानी के पानी के बोतल की कीमत

बात इस बोतल की कीमत की करे तो बता दे कि 750 मिली की इस बोतल की कीमत करीब $60,000 यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से, 750 ML की ये पानी की बोतल 44 लाख रुपये में आती है। कीमत सुन उड़ गए ना होश….?

Share on