पृथ्वी अंबानी की क्यूनेस ने लुटा दिल, चाचू अंनत अंबानी की संगाई से कुछ इस अंदाज में आये नजर, देखें Photos

Prithvi Ambani: अंबानी परिवार (Ambani Family) में इन दिनों जश्न का माहौल है। दरअसल हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Marchent) संग सगाई की है। दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वायरल तस्वीरों में एक चेहरा ऐसा है, जिसकी क्यूटनेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ये नाम है मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के लाडले पोते पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) का, जिनकी क्यूटनेस की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

Prithvi Ambani

चाचू आनंद की सगाई में पृथ्वी अंबानी की क्यूटनेस ने लूटा दिल

अनंत अंबानी ने हाल ही में राधिका मर्चेंट संग सगाई की है। फिलहाल परिवार में शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। हालांकि बता दें कि शादी की तारीखों को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। हाल ही में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अकाश अंबानी और श्लोक मेहता के इकलौते बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी की झलक भी नजर आई है। इन तस्वीरों में पृथ्वी आकाश अंबानी चाचू आनंद अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट सेरेमनी में जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

Prithvi Ambani

whatsapp channel

google news

 

बता दे चाचू अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में पृथ्वी आकाश अंबानी ने सफेद पेंट के साथ प्रिंटेड जैकेट और लाल रंग का कुर्ता पहना है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे हैं। बता दे पृथ्वी आकाश अंबानी की इन क्यूटनेस भरी तस्वीरों को आकाश अंबानी के फैन फॉलोइंग पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें लिटिल अंबानी की झलकियां हर किसी का दिल लूट रही है। हालांकि इन तस्वीरों को जब ध्यान से देखेंगे तो पृथ्वी अंबानी सभी तस्वीरों में अपने दादा मुकेश अंबानी के साथ ही नजर आ रहे हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि मुकेश अंबानी के साथ नन्हे अंबानी का बेहद खास बांड है।

Prithvi Ambani

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में पहुंचे कई सितारे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई काफी ग्रैंड तरीके से की गई थी। इसमें बिजनेस जगत के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कई सितारों ने शिरकत की थी। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान श, अक्षय कुमार, करण जोहर, मिराज जाफरी, खुशी-जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित कई लोगों का नाम शामिल है।

Share on