ये हैं अंबानी परिवार की फ्यूचर जनरेशन, देखें सबसे बड़े पोते पृथ्वी से लेकर आकाश अंबानी की नन्ही लाड़ली तक की झलक

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जून 2023, 11:42 पूर्वाह्न

Ambani Family Little Champ: अंबानी परिवार में एक बार फिर से नन्हे मेहमान की किलकारी गूंज उठी है। दरअसल आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने शनिवार को नन्ही परी को जन्म दिया है, जिसके साथ ही अंबानी परिवार खुशी से झूम उठा है। बता दे आकाश अंबानी का पहले से एक बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी है। वहीं अब दोनों एक बच्ची के भी पिता बन गए हैं और इसी के साथ मुकेश अंबानी दुबारा दादा और नीता अंबानी दादी बनी हैं।

दोबारा दादा-दादी बने मुकेश-नीता अंबानी

31 मई 2023 को मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म से अंबानी परिवार एक बार फिर से खुशी से झूम उठा है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी के साथ ही अंबानी परिवार में कुल 4 लिटिल चैंप्स हो गए हैं। ऐसे में आइए हम आपको देश की सबसे रईस फैमिली के इन चार लिटिल चैंप्स के बारे में बताते हैं। साथ ही मुकेश अंबानी के लाड़ले पृथ्वी अंबानी से लेकर कुछ दिन पहले जन्मी आकाश अंबानी- शलोका मेहता की लाडली तक के बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं।

Prithvi Akash Ambani

पृथ्वी आकाश अंबानी

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बड़े बेटे पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था। पृथ्वी आकाश अंबानी 2.5 साल के हो गए हैं। वह अपने दादा के साथ अक्सर फैमिली फंक्शन, फैमिली टूर के दौरान नजर आते हैं। मुकेश अंबानी हाल ही में जब सिद्धिविनायक मंदिर गए थे, इस दौरान भी पृथ्वी अंबानी को दादा के साथ देखा गया था।

 isha ambani baby

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चे कृष्णा-आदिया

पृथ्वी आकाश अंबानी के बाद अंबानी परिवार में ईशा अंबानी और आदित्य पिरामल के जुड़वा बच्चे कृष्णा और आदिया आते हैं। बीते साल ईशा अंबानी ने इन दोनों बच्चों को जन्म दिया था। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने नाती और नातिन का स्वागत अंबानी परिवार में काफी बड़े जश्न के साथ किया था।

 akash ambani daughter

अंबानी परिवार में आई नन्ही मेहमान

वहीं अब अंबानी परिवार में सबसे छोटी सदस्य के तौर पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी शामिल हुई है। हर जगह इन दिनों अंबानी परिवार की इस नई नन्ही परी के ही चर्चे हैं, हालांकि बच्चे के जन्म के बाद ना ही अब तक उसकी पहली झलक सामने आई है और ना ही नाम का खुलासा हुआ है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।