Isha Ambani Twins Name: ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के नाम का हुआ खुलासा, ये रहे जुड़वा बच्चों के नाम

Isha Ambani And Anand Piramal Babies Name: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industry) के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) नाना बन गए हैं। 19 नवंबर 2022 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को जन्म (Isha Ambani Twin Babies) दिया है। इस बात की जानकारी खुद अंबानी परिवार और पीरामल परिवार की ओर से साझा की गई है। उन्होंने बताया है कि ईशा अंबानी ने 19 नवंबर को जुड़वा बच्चों जिसमें एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के नाम (Isha Ambani Twin Babies Name) का भी खुलासा कर दिया है।

क्या है ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के बच्चों के नाम (Isha Ambani Babies Name)

ईशा अंबानी ने 19 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इसी के साथ अंबानी परिवार और पीरामल परिवार में खुशी का माहौल छा गया है। सभी लोग के घर में बच्चों स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। बता दे ईशा अंबानी के बच्चों के नाम का भी खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशा अंबानी की बेटी का नाम आदिरा और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है।

Isha Ambani Twins Name

 

whatsapp channel

google news

 

कहां हुआ ईशा अंबानी के बच्चों का जन्म

बता दे अंबानी और पीरामल परिवार की ओर से साझा की गई इस जानकारी में बताया गया कि ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चे हुए हैं। इस दौरान इस बयान में यह नहीं बताया गया कि बच्चों का जन्म कहां हुआ है। वहीं सूत्रों की मानें तो दोनों बच्चों का जन्म अमेरिका में हुआ है।बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी। इनमें से आकाश अंबानी और ईशा अंबानी भी जुड़वा है।

2018 में ईशा ने आनंद पीरामल से की थी शादी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से 12 दिसंबर 2018 को की थी। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों परिवारों के बीच कई दशकों से अच्छे संबंध है। इन अच्छे संबंधों को ही साल 2018 में उन्होंने बच्चों की शादी के साथ समधी के रिश्ते में बदल दिया था।

Isha Ambani Twins Name

शादी के बंधन में बंधने वाले हैं अनंत अंबानी

बता दे मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के दोनों बड़े बच्चों आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी हो चुकी है। अब उनके सबसे छोटे लाड़ले आनंद अंबानी भी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से करने वाले हैं।

कौन है राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी है। राधिका मर्चेंट को कई बार अंबानी परिवार के शामली फंक्शंस फैमिली इवेंट में देखा जा चुका है। इसके अलावा राधिका और आनंद के लव-अफेयर के चर्चे भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। बता दे अनंत और राधिका काफी करीबी दोस्त हैं और अब उनकी यह दोस्ती जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है।

Share on