12-13 जून को बिहार पहुंचेगी मॉनसून, इन 18 जिलो में होगी जोरदार बारिश,अलर्ट हुआ जारी

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 01 जून 2021, 1:32 अपराह्न

बिहार में इस बार मॉनसून से पहले ही बहुत बारिश हो चुकी हैं। लगभग 8 सालों के बाद मॉनसून से पहले इतनी बारिश बिहार में हुई है। अब बारिश के बाद बिहार के लोग उमस और गर्मी से बेहाल है। अब खबर आ रही है कि 12 या 13 को बिहार में मॉनसून का प्रवेश होने वाला है। जिसके बाद लोगो को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मॉनसून से पहले राज्य में औसतन 81.7 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन इस वर्ष इसके दौरान राज्य में अब तक लगभग 267.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मई महीने में राज्य में सामान्यतः से लगभग 369 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। हाल ही आए 2 तूफान के कारण इस बार बारिश बढ़ी है।

बारिश के बाद अब लोगो की हालत भीषण गर्मी से खराब होने लगी है। उमस वाली बहुत ज्यादा गर्मी बढ़ जाने से लोग परेशान हो रहे है। ऐसी ही स्थिति आगे भी बने रहने की उम्मीद है। 13 जून के आस पास राज्य में मॉनसून आने की उम्मीद है जिसके बाद से लोगो को थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन आगे भी ऐसी ही आंधी बारिश और वर्जपात कि आशंका बनी रहेगी। बता दे कि तूफान के आने से पहले भी राज्य में गर्मी का प्रकोप चरम पर था लेकिन अब तूफानी बारिश के बाद से इसमे थोड़ी राहत मिली है। लेकिन जैसे ही धूप निकली वैसी ही गर्मी और उमस फिर बढ़ गयी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मॉनसून के बाद उमस में कमी आयेगी और लोगो को अच्छा महसूस होगा।

इन जिलो को अलर्ट हुआ जारी

बताया जा रहा है कि इस वर्ष मॉनसून पुर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में काफी बारिश हो सकती है। इसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरंभगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भारी बारिश के आसार हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।