सफाई अभियान से करोड़पति बनीं केंद्र सरकार, जानिए कबाड़ बेचकर मंत्रालय ने कमाये कितनें करोड़?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 14 सितम्बर 2023, 5:20 अपराह्न

Modi government: सफाई अभियान के तहत भारत सरकार जहां एक तरफ मंत्रालय में जगह को खाली कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर इस अभियान से मंत्रालय में पड़ा कबाड़ बेचकर सरकार करोड़ों में कमाई भी कर रही है।

Modi government: बीते कुछ सालों में भारत सरकार का मंत्रालयों में साफ सफाई का अभियान जोरों-शुरों से रफ्तार पकड़ रहा है। अपने इस अभियान के तहत भारत सरकार जहां एक तरफ मंत्रालय में जगह को खाली कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर इस अभियान से मंत्रालय में पड़ा कबाड़ बेचकर सरकार करोड़ों में कमाई भी कर रही है। विशेष तौर पर भारत सरकार का स्वच्छता भारत अभियान दूसरे चरण में जो कि नवंबर 2022 से शुरू हुआ था व अगस्त 2023 तक चला है। इस एक साल में भारत सरकार ने इन मंत्रालयों में पड़ी पुरानी फाइलों और रद्दी बेचकर करोड़ों में कमाई हुई है।

रद्दी बेचकर मंत्रालय ने कमाई लाखों रुपए

हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 17 लाख से ज्यादा राजस्व रद्दी बेचकर कमाए गए हैं। वहीं जल संसाधन गंगा संरक्षण विभाग, नदी विकास कार्य की पुरानी फाइलें और रद्दी हटाने से 5,900 वर्ग फीट जगह खाली हो गई है। इस काम को करने के लिए मंत्रालय में 32000 फाइलों का निरीक्षण दुबारा से किया गया है। वही 448 बार स्वच्छता भारत अभियान को भी संचालित किया गया है। नीति आयोग भी इस मामले में पीछे नहीं है। दरअसल नीति आयोग की ओर से लगभग 75% फाइलों का निपटारा इस एक साल के विशेष स्वच्छता अभियान में किया गया है।

विदेश मंत्रालय भी बेच रहा कबाड़

वही इस मामले में विदेश मंत्रालय भी पीछे नहीं है। दरअसल हाल ही में हुए G20 समिट के काम से निजात पाते ही विदेश मंत्रालय की ओर से भी यह जानकारी साझा की गई कि उसने इस विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 के तहत उपायों को जारी रखते हुए काम किया है। इस स्वच्छता अभियान के तहत मुख्यालय, भारतीय मिशनों में, विदेश मंत्रालय में, कार्यालयों में स्वच्छता के साथ-साथ नियमों और प्रक्रियाओं की समीक्षा और सरलीकरण, रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा, स्थान का उत्पादक उपयोग, कार्यस्थल के अनुभव को बढ़ाने के लिए अपशिष्ट पदार्थों के निपटान से संबंधित विभिन्न गतिविधियां शुरू की गईं।

ये भी पढ़ें- ले लो दिल्ली में अपना घर! DDA ला रहा 4000 से ज्यादा फ्लैट की आवासीय योजना, महज 13 लाख मे मिलेगा 1 BHK

साथ ही विदेश मंत्रालय में पोस्ट क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, विदेश मंत्रालय शाखा सचिवालय और भारत में प्रवासी संरक्षित कार्यालय में नोडल अधिकारियों के माध्यम से इस अभियान में तेजी लाने का काम भी किया जा रहा है। बता दे विदेश मंत्रालय ने 1 से 15 जनवरी 2023 तक भारत और विदेश में 425 से ज्यादा स्थानों पर स्वच्छता पखवाड़ा भी मनाया था। स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए इस खास अभियान को सभी मंत्रालयों में चलाया गया है, जिसके तहत कागज के कचरे, प्लास्टिक कचरे और ई-कचरे को अलग-अलग कर सुरक्षित इनका निपटान करने का काम किया गया है।

जल्द शुरू होगा विदेश मंत्रालय स्वच्छता अभियान 3.0

बता दे स्वच्छता अभियान 2.0 के बाद स्क्रैप की पहचान करने, हटाने और नीलामी करने के साथ-साथ अवांछित फाइलों को हटाने के लिए विदेश मंत्रालय में दिव्यांगों की पहुंच की समीक्षा करने की पहल भी की जा रही है। वही इस स्वच्छता अभियान को आगे भी जारी करते हुए जल्द ही विदेश मंत्रालय विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 भी शुरू करेगा। जानकारी के मुताबिक इस अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2023 से होगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post