best pension scheme: 9250 रुपये की चाहिये पेंशन, तो इस सरकारी योजना में करें निवेश, जानें कैसे करना है अप्लाई

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 सितम्बर 2022, 1:23 अपराह्न

Best pension scheme: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) का लाभ लाखों पेंशनधारियों को मिलेगा।

Best pension scheme: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) का लाभ लाखों पेंशनधारियों को मिलेगा। इस योजना के तहत मंत्री पेंशन की गारंटी भी दी जा रही है। इस योजना को मोदी सरकार द्वारा 26 मई 2020 को शुरू किया गया था। इस योजना का हिस्सा बनने के लिए 31 मार्च 2023 तक निवेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस योजना में 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग मासिक या सालाना पेंशन (Government Pension Yojana) का ऑप्शन अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।

क्या है प्रधानमंत्री वय वंदन योजना?

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना का हिस्सा है, जिसके तहत लाभार्थियों को एक मासिक पेंशन दी जाएगी। इसे भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जबकि इस योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किया जा रहा है। जो लोग 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं, वह अधिकतम 15 लाख रुपए इसमें निवेश कर सकते हैं। बता दें इससे पहले निवेश की सीमा 7.5 लाख रुपए थी, जिसे बढ़ाकर अब सीधे डबल यानी 15 लाख रुपए कर दिया गया है।

बात दूसरी योजनाओं के आधार पर करें तो बता दें कि दूसरी योजनाओं के मुकाबले इस स्कीम में सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। 7 साल या उससे अधिक उम्र के लोग इस पेंशन प्लान को चुन सकते हैं। इस पेंशन प्लान के जरिए आप ₹9250 की पेंशन मंथली ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में कितनी पेंशन मिलती है

अगर आप भी इस योजना से जुड़ना और इसका फायदा उठाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में 15 लाख रुपए तक की रकम निवेश की जाती है। इस योजना के तहत आपको 7.40 फ़ीसदी सालाना ब्याज दर भी मिलता है। इस हिसाब से निवेश पर सालाना आपको 1,11,000 मिलते हैं, जिसे 12 महीने में बांट दिया गया है। इस हिसाब से आपको ₹9250 की रकम मासिक तौर पर मिलेगी जो आपकी मंथली पेंशन के रूप में आपको दी जाएगी इस योजना में अगर आप 1000 रुपए मंथली पेंशन लेना चाहते हैं तो आपको 1.50 लाख रुपये निवेश करने होंगे।

साथ ही आपको बता दें कि यह योजना 10 साल के लिए है आपके जमा पैसों पर मंथली पेंशन मिलती है। अगर आप 10 साल तक इस योजना के साथ जुड़े रहते हैं, तो 10 साल बाद आपका निवेश किया हुआ पैसा आपको वापस मिल जाएगा। खास बात यह है कि इस स्कीम को आप कभी भी सरेंडर कर सकते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।