27 साल बाद भारत में होगा Miss World Competition, 130 देशों से आयेंगी सुंदरियां

Miss World 2023 In India: मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट इवेंट का आयोजन 27 सालों बाद भारत करने जा रहा है। भारत के लिए यह क्षण एक बार फिर बेहद ऐतिहासिक होने वाला है। भारत में 27 सालों के लंबे अंतराल के बाद मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट इवेंट की धूम नजर आएगी। बता दे यह जानकारी हाल ही में मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मौर्य ने साझा की है।

27 सालों बाद भारत में होगा मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट

मिस वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ में जूलिया मार्ले ने इस इवेंट की जानकारी साझा करते हुए बताया कि- मुझे यह अनाइंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 71वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट का फिनाले इस बार भारत में किया जा रहा है। भारत से मेरा हमेशा से खास लगाव रहा है। 30 साल पहले जब मैं यहां आई थी, तभी भारत मेरे दिल में बस गया था। वह साल 2022 में मिस वर्ल्ड की विनर रही कैरोलिना बिएलावस्का ने इस पर खुशी जाहिर की और कहा कि भारत खुली बांहों से इस इवेंट का वेलकम करने के लिए तैयार है।

130 देशों की सुंदरियां होंगी शामिल

बता दे इस इवेंट में 130 से ज्यादा देशों से सुंदरिया इसमें शामिल होने आएंगी, जो इन सभी पड़ाव से गुजरते हुए अपने टैलेंट और स्पोर्ट्स की चुनौतियों को पार करते हुए लोगों के बीच अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरेंगी। बता दें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2023 का फाइनल राउंड इसी साल के आखिर में नवंबर या दिसंबर में किया जाएगा। मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 27 सालों के बाद इंडिया में होने जा रहा है। ऐसे में भारतवासियों को भी इस क्षण का बेसब्री से इंतजार है। बता दे इससे पहले यह इवेंट साल 1996 में भारत में आयोजित किया गया था।

Also Read:  पुरानी AC के बदले ले जाएँ नई 5 स्टार एसी, बिजली कंपनी दे रही शानदार मौका, महज कुछ दिन है स्कीम

कौन-कौन सी भारतीय सुंदरी पहन चुकी है मिस वर्ल्ड का ताज?

बता दे भारत में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वालों की लिस्ट में रीता फारिया, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर का नाम शामिल है।

whatsapp channel

google news

 
Share on