Sunday, May 28, 2023

काफी मॉडर्न हैं लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया चौधरी का मेनिफिस्टो, अगर सत्ता मे आयी तो बदल जाएगा बिहार!

काफी अलग तरीके से बिहार की राजनीति में एंट्री लेने वाली पुरल्स पार्टी की अध्यक्षा पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। इनका मेनिफेस्टो बिल्कुल ही अलग और काफी मॉडर्न है। अगर आप भी इनका मेनिफेस्टो देखेंगे तो आपको भी देखकर इन काफी अलग लगेगा।अगर इस मेनिफेस्टो पर पुष्पम प्रिया चौधरी चुनाव जीत कर आती हैं और यह बिहार में कार्यवान्वित हो जाता है तो बिहार बिल्कुल सही मे बदल जाएगा।

बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी लंदन से पढ़ाई कर बिहार है और खुद को सीएम कैंडिडेट के तौर पर घोषित की है। पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार की रहने वाली है। पुष्पम प्रिया चौधरी का प्रचार करने का तरीका बिल्कुल ही अलग है। यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। इन्होंने विज्ञापन देखकर बताया था कि मैं बिहार के मुख्यमंत्री कैंडिडेट हूँ। इन्होंने लंदन से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है। फिलहाल उनके मेनिफेस्टो की बात करते हैं।सीएम उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने ट्वीट में बताया कि उनकाबिहार का प्लान टोटल ट्रांसफॉरमेशन और सब का शासन है। उन्होंने बिहार की विकाश के लिए 8 बातों पर ध्यान दिया है।

Source Twitter

ये 8 बातें हैं :-

  1. बिहार मे 8  डिवेलपमेंट जोन की स्थापना  
  2. प्रत्येक डेवलपमेंट जोन में 8 अलग औद्योगिक जोन की स्थापना
  3. कृषि को भी उद्योग का दर्जा   
  4. हरेक जोन मे कृषि, उद्योग, फाइनेंस संबंधी सभी प्रकार के एक लाख स्टार्टअप    
  5. प्रत्येक जोन मे बाढ़ और सिंचाई की व्यवस्था के लिए प्रबंध  
  6. प्रत्येक जोन की शिक्षा के लिए 8 लर्निंग जोन   
  7. गांव के वार्ड और पंचायत के लिए 8 तरह की बुनियाद स्ट्क्चर देने की बात
  8. वहीं गरीबी रेखा के नीचे परिवार वालों के लिए भी 8 तरह की बुनियादी व्यवस्था की बात

बिहार चुनाव को राष्ट्रपति शासन में करने की मांग

बिहार की यह नेत्री बिहार चुनाव को ही अलग तरीके से लड़ रही है। हाल फिलहाल में ही इन्होंने बिहार चुनाव को राष्ट्रपति शासन में कराए जाने की बात को लेकर राष्ट्रपति को एक पत्र लिखी थी। उन्होंने कहा कि बिहार में बिल्कुल ही निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव हो। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति शासन में चुनाव कराने की बात कही। इसके अलावे उन्होंने अपनी पार्टी के साथ मारपीट और गलत हरकत करने की बात अपने पत्र में कही। प्लुरल्स पार्टी के अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपना नामांकन पटना के बांकीपुर विधानसभा से किया है इसके अलावा इन्होंने मधुबनी के बिस्फी से भी अपना नामांकन किया है। यह इस बार दो जगह से विधानसभा चुनाव लड़ रही है आपको बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी पूर्व जदयू एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी है

Manish Kumar
Manish Kumarhttp://biharivoice.com/
Manish kumar is our Ediitor and Content Writer. He experience in digital Platforms from 5 years.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles