कलर्स चैनल के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में कंटेस्टंट के तौर पर नजर आए ईशान सहगल और मायशा अय्यर ने शो में खूब लाइमलाइट हासिल की थी। शो के अंदर जाते ही तीन दिनों में ना सिर्फ ईशान और मायशा एक दूसरे के तरफ तेजी से अट्रैक्ट हुए बल्कि नेशनल टेलीविजन पर दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया था। हालांकि बेहद कम दिनों में दोनों की इन बढ़ती नजदीकियों को देख हर किसी का यही मानना था कि इनका ये प्यार केवल शो में बने रहने के लिए है।
वीडियो में नजर आईं मायशा और ईशान की केमिस्ट्री :-
मगर घर से बाहर आने के बाद भी ईशान और मायशा के बीच की केमिस्ट्री बिल्कुल वैसी ही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ खूब सारा क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। फिर चाहे वो वेकेशन पर जाना हो या फिर डिनर डेट पर।
दोनों हर जगह एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि इन सब के बीच हाल ही में मायशा और ईशान सहगल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए है। इस वीडियो में दोनों होटल के कॉरिडोर में करीब आते हुए दिख रहे हैं।
मायशा और ईशान हुए रोमांटिक :-
जी हां, दरअसल ये वीडियो मायशा अय्यर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो काफी ज्यादा रोमांटिक है। इस वीडियो में मायशा और ईशान के बीच की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल के कॉरिडोर में मायशा और ईशान काफी रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
वही अगर लुक की बात करें तो, मायशा ने लाल कलर का एक खूबसूरत वनपीस पहना हुआ है जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं और ईशान सहगल ने ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखा है जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।
ईशान सहगल ने किया कमेंट में अपना प्यार जाहिर :-
वही इस वीडियो को शेयर करते हुए मायशा ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘वाइन, डाईन एंड ए मैन सो फाइन’। आपको बतादें कि मायशा और ईशान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर लोग जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।
इस वीडियो पर ईशान ने भी एक कमेंट करते हुए मायशा के लिए अपने प्यार को जाहिर किया है। ईशान ने लिखा है, ‘आप बेहद खूबसूरत हैं मेरी छोटी से बच्ची ।’ सिर्फ ईशान ही नही बल्कि कई फैंस ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है, ‘आग लगा दी।’ तो कुछ लोगों ने आग का इमोजी शेयर किया है।
कुछ लोगों ने किया ट्रोल :-
जहां एक तरफ कई लोगों को ईशान और मायशा का ये वीडियो बेहद पसंद आया तो वही कुछ लोगों ने दोनों को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘तुम दोनों तो कभी नहीं सुधरोगे।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘अरे यार कितना फेक हैं दोनों…।’ हालांकि आपको बता दें कि ये पहला मौका नही है जब ईशान और मायशा की ऐसी फोटोज और वीडिओज़ लोगों के बीच सुर्खियों में आई हो, इससे पहले भी दोनों लोगों के बीच चर्चा में रह चुके हैं।