5 नई कारों के साथ महिन्द्रा मचायेगी हंगामा, 8 सीटर MPV से लेकर EVs तक है शामिल; देखें लिस्ट

Mahindra Upcoming 5 Car: महिंद्रा के कारों की डिमांड मार्केट में लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी अपने ग्राहकों की डिमांड को पूरा करने के लिए एक से बढ़कर एक नई कार लांच कर रही है। इस समय कंपनी अपनी नई बेहतरीन SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान सपोर्ट भी किया गया है। बता दे महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी जल्द ही मार्केट में 5 नई एसयूवी कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में आइए हम आपको महिंद्रा कंपनी की आने वाली 5 नई SUV कारों के बारे में डिटेल में बताते हैं।

महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5-Door)

बता दे महिंद्रा कंपनी की इस साल आने वाली पहली कार Mahindra Thar 5-Door कार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में 15 अगस्त 2023 को अनवील कर सकती है। हालांकि इसे भारत में अगले साल तक पेश किया जायेगा। बता दे मौजूदा मॉडल की तुलना में यह काफी ज्यादा बड़ी कार होगी। ऐसे में उम्मीद है कि यह 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की जा सकती है।

महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस (Mahindra Bolero Neo Plus)

इस लिस्ट में दूसरी कार महिन्द्रा बोलेरो नियो प्लस कार है। इसे कंपनी जल्द ही पेश करेगी। बता दे Mahindra Bolero Neo Plus कार में आपकों 2.2 लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिल सकता है, जो पावर मोड में 120PS की पावर और इकोनॉमी मोड में 95PS की अधिकतम पावर जेनरेट करने में सक्षम बताया जा रहा है। बता दे इस कार में आपकों 7 और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन मिल सकता है। बता दे कि कंपनी इसकी कीमत 10 लाख (एक्स-शोरूम) रख सकती है।

महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट (Mahindra XUV300 Facelift)

इस लिस्ट में अगली कार XUV700 से इंस्पायर महिंद्रा XUV300 (Mahindra XUV300) का नया वैरिएंट है, जिसे कंपनी भारत में 2024 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। बता दे कि इसे कंपनी कई जबरदस्त फीचर के साथ मार्केट में उतार सकती है। स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि महिन्द्रा कंपनी की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में आपकों ज्यादा एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिल रही है। साथ ही इसका कैबिन भी काफी एडवांस होगा।

whatsapp channel

google news

 

महिंद्रा XUV700 EV (Mahindra XUV700 EV)

XUV700 के इलेक्ट्रिक वैरिएंट के साथ महिन्द्रा कंपनी ईवी सेगमेंट में भी धमाल मचायेगी। बता दे कंपनी ने हाल ही में इसके IC-इंजन वाली बॉडी में मामूली बाहरी बदलाव किये हैं। बता दे कंपनी इसके कई अपडेट फीचर के साथ इस साल की शुरुआत में शोरूम में पेश कर सकती है।

महिंद्रा BE.05 (Mahindra BE.05)

वहीं कंपनी की एक और नई कार Mahindra BE.05 भी आने वाली है। बता दे इस कार में कंपनी आपको कई जरूरी फीचर ऑफर करेगी। उम्मीद है कि महिंद्रा BE.05 कार को 2025 के मिड तक ही लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में बता दे कि ये कार INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड बताई जा रही है। बात Mahindra BE.05 कार के लुक की करें तो बता दे कि इसकी लंबाई 4,370mm, चौड़ाई 1,900mm, ऊंचाई 1,635mm और व्हीलबेस की लंबाई 2,775mm होगी।

Share on