Mahindra Marksman: महिंद्रा की ये SUV कार है फूल बुलेटप्रूफ, ग्रेनेड भी नहीं बिगड़ सकता इसका कुछ, जानें कीमत

Mahindra Marksman:  भारत की ऑटो इंडस्ट्री में कार निर्माता कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (Mahindra & Mahindra) एक बड़ा नाम है। पैसेंजर्स व्हीकल्स की दुनिया में कंपनी खास पहचान बना चुकी है। इतना ही नहीं इसके साथ-साथ कंपनी कई कमर्शियल गाडियों की बिक्री भी करती है। हालांकि ये बात बेहद कम लोगों जानते है कि महिंद्रा एक बुलेटप्रूफ SUV की (Mahindra Marksman bulletproof SUV) बिक्री भी करती है। महिन्द्रा कंपनी की इस बुलटप्रुफ कार का नाम Mahindra Marksman है। खस बात ये है कि इस गाड़ी पर बंदूक की गोलियों के साथ-साथ ग्रेनेड का भी कोई असर नही होता। Mahindra Marksman कार में 6 लोग आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से ये गाडिया कुछ खास लोगों के लिए ही बनाई जाती है।

Mahindra Marksman

क्या है Mahindra Marksman की खासियत

महिन्द्रा कंपनी की ये Mahindra Marksman कार एक बख़्तरबंद कैप्सूल-बेस्ड हल्का बुलेटप्रूफ व्हीकल है। इस कार का इस्तेमाल खास तौर पर अर्धसैनिक, पुलिस और रक्षा बलों द्वारा किया जाता है। इस कार पर छोटे हथियारों, आग और ग्रेनेड हमलों का कोई असर नहीं होता। Mahindra Marksman गाड़ी चारों तरफ से प्रोटेक्ट होती है। इतना ही नहीं इस गाड़ी के विंड स्क्रीन पर भी जाल लगा होता है।

Mahindra Marksman के फीचर्स

महिंद्रा मार्क्समैन कार में मशीन गन माउंट, पैसेंजर कंपार्टमेंट में 5 साइड आर्मरिंग, सात फायरिंग क्रू पोर्ट, रियर व्यू कैमरै और LCD स्क्रीन जैसे कई खास फीचर्स मिलते है। इतना ही नहीं Mahindra Marksman गाड़ी मशीनगन और राइफल्स फायरिंग से चौतरफा सुरक्षा प्रदान करती है। यही वहज है कि इसे खास तौर पर अर्धसैनिक, पुलिस और रक्षा बलों के लिए तैयार किया जाता है।

whatsapp channel

google news

 

Mahindra Marksman

Mahindra Marksman गाड़ी में दो इंजन विकल्प भी मिलते हैं, जिसमें 2.2 लीटर, एम-हॉक CRDe, टर्बो चार्ज्ड इंटरकूल्ड डीआई और 2.6 लीटर, टर्बो चार्ज्ड इंटरकूल्ड डीआई. गियरबॉक्स के रूप में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4WD की सुविधा मिलती है. गाड़ी का वजन 3200 किग्रा है और इसकी टॉप स्पीड 120 km/h की है।

Mahindra Marksman का इस्तेमाल सेना करती है

महिन्द्रा कंपनी की इस Mahindra Marksman गाड़ी को बोर्डर प्रोटेक्शन, काउंटर टेररिज्म, रॉइट कंट्रोल और दूसरे उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मालूम हो कि महिंद्रा मार्क्समैन एक कस्टमाइजेबल व्हीकल है। बात Mahindra Marksman की कीमत की करें तो बता दे यह 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये तक के बजट में उप्लबध है।

Share on