OP Sharma Death: महान जादूगर OP शर्मा का हुआ निधन, जानिए क्या करती है ओपी शर्मा की फैमिली

Magician OP Sharma Death: भारत ही नहीं दुनिय के जादूगरी में अपना नाम का परचम लहराने वाले कानपुर के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का निधन(OP Sharma Passaway) हो गया। उन्होंने शनिवार को आखरी सांस लिया। ओपी शर्मा किडनी के बीमारी के चलते फॉर्चून हॉस्पिटल में भर्ती थे। वे  76 साल के थे। ओपी शर्मा शहर के बर्रा-2  में रहते थे। उनके निधन के बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। रंगमंच और इंद्रजाल की दुनिया से संबंध रखने वाला हर एक शख्स उनके निधन के बाद सदमे में आ गया है।

क्या करती है ओपी शर्मा की फैमिली

गौरतलब है कि ओपी शर्मा मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। वह कानपुर  स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री में काम करने के लिए आए थे और यही से वह जादूगर बन गए। वे अपनी पूरी जिंदगी में 34 हजार से ज्यादा जादू के शो दिखा चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी तीन बेटे और एक बेटी है। ओपी शर्मा के एक  बेटे सत प्रकाश शर्मा को भी लोग जूनियर ओपी शर्मा कहा करते हैं। ये भी जादू दिखाते हैं। OP शर्माकी  पत्नी मीनाक्षी है। बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा दिल्ली दूरदर्शन में कार्यरत है। एक बेटा पंकज  प्रकाश शर्मा प्रिंटिंग का काम करते हैं। उनकी बेटी जो  सबसे छोटी है रेनू शर्मा संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही है।

बेटे पंकज प्रकाश  शर्मा ने बताया कि अप्रैल 1952 में मूल गांव बलिया में पिता का जन्म हुआ था।  1971 में वह स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री में नौकरी करने  के लिए शहर आए। कई साल बाद पहले barra-2 में घर बनवाया जो कि अब भूत बंगले के नाम से जाना जाता है। यह शहर की एक पहचान बन चुकी है। जादूगर ओपी शर्मा जब भी किसी शहर में अपना शो करने जाते थे तो उनके साथ 100 से अधिक लोगों का काफिला रहा करता था । इनका इंद्रजाल का सारा सामान 16 से अधिक ट्रकों में जाता था। ओपी शर्मा को नेशनल मैजिक अवार्ड 2001 वह शहंशाह ए जादू की महान उपाधि भी दी गई है। बता दें कि उनके शो का सबसे चर्चित रंगबिरंगा इंद्रजाल ही होता है।

Share on