LPG Price Hike: होली से पहले लगा बड़ा झटका, फिर बढ़े सिलेंडर के दाम, जाने क्या है आपके शहर का हाल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 मार्च 2023, 9:31 पूर्वाह्न

LPG Price Hike Again: होली से पहले एक बार फिर महिलाओं का किचन बजट बिगड़ने वाला है। दरअसल एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं और इसी के साथ जनता को फिर से महंगाई का बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹50 की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹1103 प्रति सिलेंडर के दाम पर मिलेगा। पिछले सिलेंडर का दाम ₹1053 था, जिसमें ₹50 का इजाफा किया गया है।

LPG Price Today

19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। बता दे कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹350 की बढ़ोतरी की गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 2119.50 रुपए का मिलेगा।

किस शहर में क्या है एलपीजी सिलेंडर के दाम?

  • दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा होने के साथ 1103 रुपए का मिलेगा।
  • मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा होने के बाद अब आपको 1102 50 रुपए का मिलेगा।
  • कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ नए दाम 1129 रुपए हो गए हैं।
  • वहीं चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 118.50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। इसी के साथ नए दाम 1068.50 रुपए हो गए हैं।

LPG Price Today

किस शहर में कितना बड़ा कमर्शियल सिलेंडर का दाम?

  • दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी के दाम 350 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ 1769 रुपये से बढ़कर 2119.50 रुपये हो गए हैं।
  • आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी के दाम 350 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ 1721 रुपये से बढ़कर 2071.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
  • कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी के दाम 350 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ 1869 रुपये से बढ़कर 2219.50 रुपये हो गए हैं।
  • वहीं चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी के दाम 350 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ 1917 रुपये से बढ़कर 2267.50 रुपये हो गए हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।