Ticket Fare: सीनियर सिटीजन्स और महिला यात्रियों की लगी लॉटरी, सिर्फ आधा किराया लेगें सफर का मज़ा    

Written by: Voice Desk | biharivoice.com • 24 जून 2023, 8:13 अपराह्न

महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिए तरह-तरह की योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार समय-समय पर लाती रहती है. ऐसे में ही एक योजना महिला और सीनियर सिटीजन यात्रियों को लेकर आई है, जो उनके यात्रा के खर्च को आधा कर देगा

महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिए तरह-तरह की योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार समय-समय पर लाती रहती है. ऐसे में ही एक योजना महिला और सीनियर सिटीजन यात्रियों को लेकर आई है, जो उनके यात्रा के खर्च को आधा कर देगा. महिला और वरिष्ठ नागरिक सिर्फ आधे टिकट लेकर ही सफर का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने टिकट की कीमतों में बड़ी कटौती की है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी सारी डिटेल…

गौरतलब है कि यह योजना महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई है। महाराष्ट्र में महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को बस टिकट के किराए में 50 फ़ीसदी तक कटौती की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी यह सुविधा होगी। इसमें 65 से 75 साल तक के सीनियर सिटीजन को यह फायदा मिल सकेगा। वहीं 75 वर्ष से अधिक नागरिकों के लिए बस सेवा बिल्कुल ही मुफ्त रहेगी।

आपको यह भी बता दें कि यह छूट आपको बस के किराए में मिलेगी। राज्य परिवहन निगम के द्वारा यह सुविधा दी जा रही है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट सत्र में इसका ऐलान किया था। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने भी सीनियर सिटीजन के लिए टिकट के कीमती में कमी लाई है।

हरियाणा सरकार के द्वारा भी सीनियर सिटीजन की टिकट में 50 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है। यह सिर्फ हरियाणा राज्य के लोगों को ही दिया जाता है। इस यात्रा की सुविधा लेने के लिए आपको टिकट बुकिंग के समय हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र दिखाना पड़ेगा।

इन राज्यों मे भी है छूट

वहीं गौर करें तो इससे पहले भी हरियाणा में यह सुविधा दी जाती थी परंतु यह सिर्फ 60 साल से अधिक की महिलाओं को ही दिया जाता था। लेकिन अब यह फायदा 65 साल से ज्यादा सभी सिटीजंस को दिया जा रहा है। इसके अलावे दिल्ली और पंजाब में महिलाओं के लिए बस का सफर बिल्कुल ही मुक्त है।  कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में भी वरिष्ठ नागरिकों को बस के किराए में छूट दी जाती है।

About the Author :