फ्री में बुक करें LML का इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे हैं इसके फीचर्स और माइलेज

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 जनवरी 2023, 11:30 अपराह्न

LML electric Scooter: पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के चलते इन दिनो लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में सभी वाहन निर्माता कंपनी अपने-अपने इलेक्टि्क वाहन लॉन्च कर रही है। ऐसे में एलएमएल (LML) ने भी जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर LML Star को लॉन्च करने की प्लानिंग की है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है।

बिना पैसों के बुक करें LML electric Scooter

मालूम हो कि कंपनी ने पिछले महीने ही अपने तीन इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन मार्केट में उतारे थे, जिसमें यह स्कूटर भी शामिल था। वहीं अब इसे लेकर कंपनी ने बताया है कि उसने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नए स्टार ईवी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इस कड़ी में कंपनी अपनी वेबसाइट के जरिए फॉर्म भरने की फैसिलिटी ग्राहकों को दे रही है। खास बात ये है कि आप बिना पैसों के हीए स्कूटर बुक कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक LML की भारत में वापसी के बाद यह पहला प्रोडक्ट होगा, जिसकी बिक्री कंपनी ने शुरु की है। बता दे इस स्कूटर का डिजाइन बाजार में मौजूद दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से काफी अलग है। साथ ही इसमें आपको अलग तरह का डिजाइन,  फोटोसेंसेटिव हेडलैंप, एडजस्टेबल सिटिंग और एक इंटरैक्टिव स्क्रीन भी दिया गया है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 360 डिग्री कैमरा के साथ-साथ हैप्टिक फीडबैक और एलईडी लाइटिंग भी मिलती है।

LML Star

क्या कहते है LML के सीईओ

एलएमएल के एमडी और सीईओ योगेश भाटिया का इस स्कूटर को लेकर कहना है कि, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे प्रमुख प्रोडक्ट, एलएमएल स्टार के लिए बुकिंग शुरू हो गई है. लोग हमारी वेबसाइट पर जा सकते हैं और एक पैसा भी खर्च किए बिना स्कूटर बुक कर सकते हैं. हमें यकीन है कि एलएमएल स्टार हमारे उपभोक्ताओं के फैसले को सही ठहराएगा.”

गौरतलब है कि लॉन्च होने के साथ ही LML Star स्कूटर हाल में लॉन्च हुए ओला कंपनी के ओला एस1 एयर एंट्री-लेवल स्कूटर, बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब के साथ साथ दूसरे कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए कॉप्टीशन बन गया है। बात इसकी कीमत की करें तो बता दे कि LML के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से 1.10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इसकी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।