LIC की ये पेंशन पॉलिसी बुछापे में कर देगी मालामाल, एक बार निवेश कर मिलेगी जीवनभर मनचाही पेंशन; जाने डिटेल

LIC Jeevan Akshaya Policy: भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC हर वर्ग, हर उम्र के लोगों के लिए कई अलग-अलग तरह की पॉलिसी निकलती रहती है। LIC में सुरक्षित निवेश के साथ आप अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। वहीं अगर बात पेंशन स्कीम की करें तो इस कैटेगरी में भी एलआईसी के पास कई पॉलिसी हैं। इनमें से एक पॉलिसी LIC जीवन अक्षय पॉलिसी भी है, जो रिटायरमेंट के बाद के आपके जीवन को सुरक्षित करती है। खास बात यह है कि इसमें आप एक मुश्त निवेश कर हर महीने मनचाही पेंशन पा सकते हैं। यह रिटायरमेंट प्लान आपके बुढ़ापे को सुरक्षित करने का बेहतरीन ऑप्शन है।

LIC की यह पॉलिसी देती है जीवन भर पेंशन की गारंटी

जीवन अक्षय योजना के साथ LIC एक एनन्युटी प्लान और सिंगल प्रीमियम पॉलिसी आपको ऑफर करती है। यानी इस पॉलिसी को लेते समय आपको बस एक बार निवेश करना होगा और इसके बाद आप नियमित रूप से आय हासिल कर सकते हैं। यानी वन टाइम इन्वेस्टमेंट में आपको जिंदगी भर की इनकम की गारंटी मिलती है। आप अपने किए गए निवेश के जरिए पेंशन मासिक आधार, तिमाही आधार, छमाही क्षमता या फिर सालाना आधार पर भी ले सकते हैं।

एलआईसी की जीवन अक्षय योजना की सबसे खास बात यह है कि आप इसमें अपनी पेंशन के ऑप्शन खुद चुन सकते हैं। उसमे अलग-अलग बेनिफिट भी मिलते हैं। ध्यान रखें कि इस पॉलिसी को शुरू करने के बाद आप पेमेंट के ऑप्शन को बादल नहीं कर सकते हैं।

क्या है एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी को लेने की उम्र सीमा?

अगर आप LIC जीवन अक्षय पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं, तो बता दें कि इसके जरिए आप जीवन भर पेंशन पा सकते हैं। पेंशन की क्राइटेरिया आपकी उम्र पर ही निर्भर करता है। इसमें जितना ज्यादा एक मुश्त निवेश करेंगे पेंशन भी आपको उतनी ही ज्यादा मिलेगी। पेंशन राशि का कैलकुलेशन भी आपके इन्वेस्टमेंट के आधार पर ही किया जाएगा। बता दे इस पेंशन स्कीम पॉलिसी में सिंगल प्रीमियम नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेट और पर्सनल अनन्युटी प्लान दिए गए हैं और इसमें निवेश करने की उम्र सीमा 30 से 85 साल तय की गई है।

whatsapp channel

google news

 

3 महीने बाद ले सकते हैं लोन

इसके साथ ही आपको इस पर लोन की सुविधा भी मिलती है। एलआईसी की इस पॉलिसी में आप सिंगल या जॉइंट रूप से हिस्सा ले सकते हैं। पॉलिसी जारी होने के 3 महीने बाद आपको न्यूनतम 1 लाख रुपए तक का निवेश स्टार्ट करने के लिए लोन मिल जाता है। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा नहीं है, यानी आप जितना ज्यादा निवेश करते हैं, आप उतनी ही ज्यादा पेंशन हासिल कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर अगर आप 30 साल की उम्र में 1 लाख रुपए वन टाइम इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो सालाना आधार पर आपको 5600 रुपए और 2 लाख रुपए निवेश करने पर 12,000 रुपए तक पेंशन मिलती है। वहीं अगर आप 45 साल की उम्र में ₹20000 की मासिक पेंशन पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इस पॉलिसी में 40 लाख 72 हजार रुपए वन टाइम इन्वेस्टमेंट करनी होगी। इस हिसाब से आपको सालाना 2,61,830 यानी महीने के हिसाब से 21,140 रुपए पेंशन मिलेगी। बता दे यह पेंशन आपको 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी।

Share on