पटना की सड़क पर अपने सबसे पहले खरीदे जीप को चलाते नजर आए लालू प्रसाद यादव, देखें विडियो

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 24 नवम्बर 2021, 2:22 अपराह्न

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों पटना में हैं। मंगलवार को चारा घोटाला मामले में सुनवाई हुई थी, जिसके बाद वे आज बुधवार को राजद कार्यालय जाएंगे। बुधवार की सुबह उन्होंने पटना की सड़कों पर जीप की सवारी की । बता दें कि काफी लंबे समय के बाद उन्होंने खुद जीप ड्राइव किया है। लालू प्रसाद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे, ऐसे मे उन्हें जीप चलाता देख राजद कार्यकर्ता बेहद ही उत्साहित हैं।

लालू यादव ने खुद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया और अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि ”आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया, इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो हैं। आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौहार्द, समता, समृद्धि, शांति, सब्र, न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको साथ लेकर सदा मजे से चलती रहे.”

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव लंबे समय से बीमार हैं, उनकी तबियत इतनी नाजूक है कि कई बार वे व्हील चेयर के सहारे देखे गए। ऐसे मे राजद कार्यकर्त्ता ने जब होने वरिष्ठ नेता और संस्थापक को गाड़ी ड्रावर करते देखा तो उनके ख़ुशी का ठिकाना ना रहा। अब सोशल मीडिया उनके समर्थक उत्साहित होकर उनके पोस्ट पर काफी कमेंट कर रहे हैं।

सोमवार की देर शाम लालू यादव पटना पहुंचे। बता दे कि मंगलवार को अदालत में उनकी पेशी थी। पटना आने के बाद बुधवार को वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय जाने वाले हैं। लगभग चार वर्षो के बाद लालू यादव राजद कार्यालय जाएंगे, जहां 6 टन के लालटेन का लालू प्रसाद अनावरण भी करेंगे।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।