लालू प्रसाद यादव की एयरपोर्ट पर तबीयत और ज्यादा बिगड़ी, AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में हुए भर्ती

आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तबीयत अचानक खराब हो गई है। बता दे उनकी तबीयत उस वक्त खराब हुई, जब दिल्ली के एम्स (Lalu Prasad Yadav Admit In Aiims) में भर्ती होने से इनकार करने के बाद उन्हें रिम्स (Rims) वापस लाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर ले जाया गया। उसी वक्त उनकी तबियत बिगड़ (Lalu Prasad Yadav Health Update) गई। इसके बाद उन्हें दोबारा एम्स अस्पताल (Aiims Hospital) में भर्ती कर दिया गया है।

Lalu Prasad Yadav

बता दे अभी वह एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। इससे पहले मंगलवार को रांची से दिल्ली लाए गए। लालू प्रसाद यादव को एम्स के इमरजेंसी वार्ड में जांच-पड़ताल के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। वही एक बार फिर एयरपोर्ट पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। लालू यादव कल रात से एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है, जहां उन्हें कई डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। सभी डॉक्टर से लगातार उनकी जांच कर रहे हैं।

Lalu Prasad Yadav

whatsapp channel

google news

 

गौरतलब है कि चारा घोटाला में दोषी पाए जाने के बाद से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सजा काट रहे हैं। लालू प्रसाद यादव को किडनी के बढ़ते संक्रमण के चलते मंगलवार को शाम लगभग 6:00 बजे फ्लाइट से दिल्ली के एम्स अस्पताल लाया गया था। अब तक उनकी सेहत में सुधार की कोी खबर सामने नहीं आई है।

Lalu Prasad Yadav

बता दे लालू प्रसाद यादव पहले भी रिम्स में इलाज करवा चुके हैं। रिम्स के चिकित्सकों ने ही उन्हें एम्स ट्रांसफर किया है। डॉक्टरों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी सहित कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें दांत और दाहिने कंधे की हड्डी में भी परेशानी है।

Share on