Bihar: कौन हैं लालू के दामाद शैलेश कुमार जिनके हो रहे चर्चे, क्या करते हैं इनके सातों बेटियों के पति

बिहार की राजनीति (Bihar Politics) के आंकड़े पूरी तरह से बदल गए हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी का दामन छोड़ महागठबंधन की गांठ बांध ली है, जिसके साथ ही बिहार की राजनीति में कई नए चेहरों ने दस्तक दी है। ऐसे में इन दिनों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जिन्हें बिहार सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्री बनाया गया है उनके साथ एक नया चेहरा हर जगह नजर आ रहा है। यह चेहरा लालू प्रसाद यादव के दामाद शैलेश कुमार का है। लालू प्रसाद यादव के दामाद के साथ ही बीजेपी भी एक बार फिर परिवारवाद के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करती नजर आ रही है। बीजेपी ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि- बिहार में एक बार फिर परिवारवाद बुलंद हो रहा है। ऐसे में हम आपको बताएं कि कौन है शैलेश कुमार (Lalu Yadav Son In Law Shailesh Kumar) और क्या करते हैं लालू प्रसाद यादव के बाकी दामाद (Lalu Prasad Yadav Son In Law Profile)…?

ये है लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार

लालू प्रसाद यादव का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था। लालू प्रसाद यादव कुल 7 भाई बहन थे। लालू ने राबड़ी देवी से शादी की थी। लालू और राबड़ी देवी दोनों ही बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लालू यादव और राबड़ी देवी की 7 बेटियां और दो बेटे हैं। उनके दोनों बेटों का नाम तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव है और उनकी सात बेटियों के नाम- मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, चंदा सिंह, रागिनी यादव, हेमा, अनुष्का और राजलक्ष्मी है।

 

whatsapp channel

google news

 

कौन है लालू यादव के दामाद शैलेश कुमार

लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती के पति का नाम शैलेश कुमार है। मीसा भारती और शैलेश कुमार की शादी साल 1999 में हुई थी। शैलेश कुमार पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। शैलेश अब खुद की एक कंपनी चलाते हैं और उनकी दो बेटियां दुर्गा और गौरी के साथ उनका एक बेटा भी है। मीसा भारती राज्यसभा की सांसद है। उन्होंने महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। मीसा भारती की तरह ही उनके पति भी राजनीति में सक्रिय है।

Meesa Bharti husband Shailesh Kumar

तेज प्रताप यादव के साथ हाल ही में आधिकारिक बैठक के दौरान उन्हें भी देखा गया था। इस बैठक का जो वीडियो सामने आया उसमें शैलेश अफसरों के साथ बातचीत करते और उन्हें निर्देश देते नजर आ रहे थे। हाल फिलहाल शैलेश का नाम कई विवादों में फंसा हुआ है, जिसके चलते उनके घर पर ईडी की छापेमारी थी हुई थी।

रोहिणी आचार्य और राव समरेश सिंह

लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी का नाम रोशनी आचार्य है। रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक पटल पर काफी सक्रिय रहती है। वह समय-समय पर अपने भाई का समर्थन करती नजर आती है। रोहिणी इन दिनों सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहती है। बता दे रोहिणी की शादी साल 2002 में रमेश राव सिंह से हुई थी, वह पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर है और दोनों के तीन बच्चे हैं।

चंदा यादव और विक्रम सिंह

लालू प्रसाद यादव की तीसरी बेटी चंदा काफी पढ़ी लिखी है। चंदा ने एलएलबी की पढ़ाई की है। चंदा की शादी साल 2006 में फ्लाइट पायलट विक्रम सिंह से हुई थी। चंदा और विक्रम सिंह का एक बेटा है।

रागिनी यादव और राहुल यादव

लालू प्रसाद यादव की चौथी बेटी का नाम रागिनी यादव है। रागिनी यादव 12वीं की पढ़ाई के बाद रांची के बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से बीटेक की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन उन्होंने पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया। रागिनी यादव की शादी साल 2012 में समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव से हुई थी।

हेमा यादव और विनीत यादव

लालू यादव की पांचवी बेटी का नाम हेमा यादव है। हेमा यादव ने बीआईटी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है। हेमा यादव की शादी विनीत यादव से हुई थी और विनीत यादव का भी राजनीति से खासा गहरा नाता है।

Anushka Yadav and Chiranjeev Rao

अनुष्का यादव और चिरंजीव राव

लालू यादव की छठी बेटी अनुष्का राव की शादी हरियाणा सरकार के मंत्री रहे अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव के साथ हुई थी। चिरंजीव राव का परिवार राजनीति में बड़े स्तर पर सक्रिय है। बता दे अनुष्का ने इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है।

राजलक्ष्मी यादव और तेज प्रताप यादव

लालू यादव की सांतवी और सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव की शादी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है। तेज प्रताप यादव भी राजनीतिक पटल पर सक्रिय हैं और सांसद भी रह चुके हैं।

Share on