कौन हैं Khesari Lal Yadav की बेटी कृति? फिल्म में काम कर जीत चुकी हैं अवार्ड

Khesari Lal Yadav Daughter: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम इन दिनों लगातार चर्चाओं में छाया हुआ है। खेसारी लाल यादव ने अपने भोजपुरी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों और सुपरहिट गाना में काम किया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव की बेटी (Khesari Lal Yadav Daughter) भी अभिनय की दुनिया में अपने पिता से कम नहीं है। 7 साल की उम्र में ही खेसारी की बेटी ने इंडस्ट्री में डेब्यू (Khesari Lal Yadav Daughter Debut Film) कर लिया था। हाल फिलहाल खेसारी लाल यादव की बेटी का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है और इसके पीछे की वजह है कि उनका फोटो लगाकर लगातार कुछ गाने बजाये जा रहे हैं, जिसे लेकर खेसारीलाल न सिर्फ भड़के हुए हैं, बल्कि उन्होंने ऐसा करने वालों को लताड़ भी लगाई है।

Khesari Lal Yadav Daughter

कौन है खेसारी लाल यादव की बेटी कृति

खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक बार फिर लाइव वीडियो के जरिये लिए फैंस के साथ कुछ साझा किया। इस दौरान अपने वीडियो में उन्होंने कहा अगर किसी को दुश्मनी निभानी है, तो वह उनसे सामने आकर निभाए। उनकी फैमिली या बच्चे को टारगेट ना करें। इस दौरान खेसारी ने उनकी बेटी को टारगेट करने पर दुख भी जताया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का फोटो या नाम लगाकर गाना बजाया जा रहा है। यह बात बिल्कुल गलत है… यह बहुत गलत है।

Khesari Lal Yadav Daughter

whatsapp channel

google news

 

7 साल में की उम्र में किया था डेब्यू

खेसारी लाल यादव की बेटी पहले भी चर्चाओं में रह चुकी हैं। दरअसल खेसारी लाल यादव की बेटी ने 7 साल की उम्र में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था। इस दौरान वह अपने पिता के साथ एक फिल्म में नजर आई थी। खेसारी लाल यादव की फैमिली की बात करें तो बता दें कि खेसारी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और बेटी… खेसारी की बेटी का नाम कृति है। खेसारी की तरह ही लोग उनकी बेटी कृति के अभिनय की भी बहुत तारीफ करते हैं।

Khesari Lal Yadav Daughter

खेसारी लाल यादव की बेटी कृति बेहद कम उम्र में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने अपने पिता की फिल्म दुल्हनिया गंगा पार के से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें अवार्ड भी मिला था। खेसारी लाल यादव अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं। वह कई बार अपनी बेटी और अपनी फैमिली क्वालिटी टाइम की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया के जरिए साझा करते हैं।

Khesari Lal Yadav Daughter

पढ़ाई कर रही है खेसारी की बेटी कृति

इन दिनों खेसारी लाल यादव की बेटी अपने अभिनय की दुनिया से परे अपनी पढ़ाई पर ज्यादा कॉन्सट्रेट कर रही है और यही वजह है कि फिलहाल वह अभिनय की दुनिया में एक्टिव नहीं है। उनके कम उम्र के डेब्यू के साथ ही यह साफ हो गया है कि वह जल्द ही इंडस्ट्री में वापसी करेंगी।

Share on