कभी पैसे के लिए पत्नी के साथ खेसारी लाल बेचते थे लिट्टी-चोखा, आज एक फिल्म की लेते है इतनी फीस

भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में खेसारी लाल यादव का भी नाम आता है। खेसारी ने अपने करिअर में कई शानदार फिल्मो में काम किया है। डांस, एक्शन, गाने और अपने अभिनय के दम पर उन्होंने लाखों दिलों में जगह बनाई है। हाल ही में खेसारी लाल यादव के खिलाफ महिलाओं के प्रति अश्लील कंटेंट वाले गाने बनाने के लिए उन पर मुकदमा दर्ज किया है। सनातन सेवा फाउंडेशन ने खेसारी लाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। खेसारी के फिल्मों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन आज हम आपको उनकी पर्सोनल लाइफ के बारे में बताने वाले है।

पत्नी ने हमेसा साथ निभाया

लेकिन खेसारी लाल यादव के फैंस में आज भी उनकी पत्नी को लेकर कई सवाल है आखिर उनकी पत्नी कौन है? उनका क्या नाम है? वह क्या करती है? खेसारी लाल यादव एक ऐसे भोजपुरी अभिनेता हैं जिन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी। खेसारी लाल यादव की पत्नी लाइमलाइट से हमेशा दूर रहती है लेकिन खूबसूरती के मामले में वह भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। खेसारी की पत्नी का नाम चंदा देवी है। उन्होंने साल 2006 में खेसारी लाल के साथ सात फेरे लिए थे। इनका एक बेटा ऋषभ और एक बेटी कृति है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले खेसारी लाल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहते थे।

खेसारी लाल यादव ने इंटरव्यू में कई बार अपनी पत्नी का जिक्र किया है। उनका मानना है कि उनकी पत्नी लकी चार्म हैं क्योंकि उनसे शादी के बाद ही वह भोजपुरी इंडस्ट्री में आए थे. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले खेसारी लाल की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। पहले एल्बम रिलीज करने के लिए उन्हें लिट्टी चोखा की दुकान तक चलानी पड़ी थी। लेकिन आज खेसारी लाल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेताओं में से एक है और उनके पास आज सब कुछ है जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

Also Read:  बिहार : इस दिन से खुल रहा नवादा का ककोलत जलप्रपात, गर्मी में लीजिये कूल-कूल ककोलत झरना का मज़ा

पत्नी के साथ बेचते थे लिट्टी चोखा

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि जब वह दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करती थी। शादी से पहले खेसारी लाल ने कई तकलीफ देखी है, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैस तक बेच दी थी। हालांकि शादी के बाद खेसारी लाल की किस्मत बदल गई इसके लिए बहुत संघर्ष भी किया है।

whatsapp channel

google news

 

खेसारी लाल ने अपने करियर की शुरुआत साजन चले ससुराल से की थी। इस फिल्म के लिए खेसारी लाल को 11,000 रुपये मिले थे। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी की सबसे ज्यादा डिमांड है। आपको बता दें कि 11,000 से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी लाल आज एक फिल्म साइन करने के लिए तकरीबन 40 लाख रुपए लेते हैं।

एक ऐसा भी समय था जब खेसारी लाल साइकिल के लिए भी तरसते थे आज उनके पास कोई महंगी गाड़ियां हैं। उनका पटना में एक आलीशान घर भी है। खेसारी लाल स्टेज शो और विज्ञापन से भी काफी मोटी रकम कमाते हैं।

साजन चले ससुराल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी लाल ने अब तक कई फिल्म जैसे दूध का कर्ज, सपूत, लहू के दो रंग, नागिन, देवरा पर मनवा डोले, जान तेरे नाम, दबंग सरकार, डमरु, संघर्ष, मुकद्दर, जिला चंपारण, खिलाड़ी, ग्लोबल बाबा, इंतकाम, साथिया, हथकड़ी, जानेमन, प्रतिज्ञा टू, बेताब, कच्चे धागे, तेरी कसम, दूध का कर्ज़, संसार जैसी फिल्मों में काम किया है।

Also Read:  Bihar Weather: गर्मी से मिलेगी राहत, इन 15 जिलों में आंधी पानी का अलर्ट जारी, जाने अपने जिले का हाल

खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी सुपर हिट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी सुपर हिट मानी जाती है। इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद करते हैं। आपको बता दें कि खेसारी बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुके है। खेसारी लाल यादव जल्द ही फिल्म लिट्टी चोखा, बापजी और राजा की आएगी बारात जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Share on