करीना कपूर खान का बड़ी खुलासा, बताया इस फैमिली मेंबर की वजह नहीं मनाती हूँ होली

देशभर में हर जगह होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में लोग होली (Bollywood Holi Celebration) के रंगों में सराबोर है और एक-दूसरे को प्यार से रंग लगा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की बेबो गर्ल करीना कपूर से जुड़ एक बड़ा ही खुलासा सामने आया है। करीना कपूर (Kareena Kapoor) का कहना है कि उन्हें होली खेलना बहुत ज्यादा पसंद था, लेकिन अब उन्हें होली (Kareena Kapoor Don’t Like Play Holi) के रंग बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। क्या है इसके पीछे का कारण आइए हम आपको बताते हैं।

Kareena Kapoor Family Holi

बेबो को नहीं पसंद होली के रंग

होली के त्योहार से करीना कपूर दूर भागती है। उन्हें ना होली पसंद है ना होली के रंग… करीना कपूर ने इस बात का खुलासा खुद किया है। इस दौरान करीना कपूर ने यह भी बताया कि यह बात अलग है कि तैमूर के जन्म के बाद एक बार फिर से उनके घर में होली का त्यौहार मनाया जाने लगा, लेकिन इन सबके बावजूद करीना होली के रंगों से दूर रहना ही पसंद करती है।

Kareena Kapoor Holi

एक समय था जब कपूर खानदान में होली बेहद पॉपुलर त्यौहार हुआ करती थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई कपूर खानदान के होली पार्टी के चर्चे किया करता था। होली की पार्टी राज कपूर के आर के स्टूडियो में रखी जाती थी, जिसमें बॉलीवुड के लगभग सभी स्लैब्स  शामिल हुआ करते थे। तब करीना को भी बहुत पसंद थी।

whatsapp channel

google news

 

Kareena Kapoor

करीना अपने दादा राज कपूर के बेहद करीब हुआ करती थी। उनके साथ उन्हें होली खेलना, होली मनाना, होली के जश्न में मस्ती करना बेहद पसंद था, लेकिन होली का यह जश्न उनके जाने के बाद फीका पड़ गया। एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि होली के जश्न के दौरान हर कोई राज कपूर साहब को याद करता है। होली का जश्न उनके जाने के बाद फीका पड़ चुका है। इसलिए अब हम लोग होली बेहद सादगी से खेलते हैं।

Share on