करण जौहर ने परिणीति चोपड़ा के लिए ढूंढा दुल्हा! देखें कैसी रहेगी ये जोड़ी?

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) को बॉलीवुड का बेस्ट मैच मेकर कहा जाता है। इतना ही नहीं उन्हें बॉलीवुड के कई फेमस कपल्स अपना लकी चार्म भी बताते हैं। वहीं अब हाल ही में करण जौहर ने परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के लिए भी दूल्हा ढूंढ लिया है। दरअसल परिणीति चोपड़ा के लिए दूल्हा (Parineeti Chopra Ka Dulha) ढूंढते हुए करण जौहर का एक स्टेटमेंट दिया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो (Parineeti Chopra Viral Video) कलर्स के शो हुनरबाज (Hunarbaaz) का है, जहां करण जौहर बतौर मैच मेकर खुद की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

करण ने ढूंढा परिणीति का दुल्हा!

दरअसल हाल ही में हुनरबाज शो के दौरान करण जौहर ने भविष्यवाणी कर दी है कि इसी साल परिणीति चोपड़ा की शादी हो जाएगी। अब करण जौहर ने ऐसा क्यों कहा यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन उन्हें उनके इस स्टेटमेंट के बाद बॉलीवुड गलियारों में हंगामा मच गया है, कि क्या सच में इस साल परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध जाएंगी? क्योंकि कई बार मजाक-मजाक में ही सही करण जौहर भी सच बोल जाते हैं।

whatsapp channel

google news

 

करण जौहर के इस स्टेटमेंट के बाद परिणीति चोपड़ा के फैंस भी यही कह रहे हैं कि लगता है इस साल परिणीति चोपड़ा सिंगल से मिंगल होने वाली है। करण जौहर ने हुनरबाज के स्टेज पर अपनी तारीफ करते हुए बताया कि वह कपल्स के लिए कितने लकी है। इस पर जब परिणीति चोपड़ा ने कहा कि- अगर ऐसा है तो अब तक उनका पार्टनर क्यों नहीं खोजा? तो करण जौहर ने परिणीति से वादा किया और कहा कि- तुम्हारा इसी साल हो जाएगा, पक्का… इसके बाद शो के होस्ट हर्ष परिणीति को एक कंटेस्टेंट से इंटरड्यूज भी कराते हैं और कहते हैं कम से कम एक चांस तो देना चाहिए।

वायरल हुआ शो का वीडियो

शो का ये मजेदार मूवमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर मैच मेकिंग करते हुए शो के कंटेस्टेंट राकेश रोशन से परिणीति की मुलाकात कराते हैं। इतना ही नहीं इसके बाद वह परिणिती को चिढ़ाते हुए कहते हैं- मिसेज रोशन कैसा लगा? आपका कनेक्शन बन गया, राकेश जी के साथ… परिणीति का यह मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस अपने अंदाज में इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Share on