बागेश्वईर महाराज और जया किशोरी की शादी के शुरु हुए चर्चे, जानें दोनों की उम्र, पढ़ाई के साथ कमाई का अंतर

Bageshwar Maharaj and Jaya Kishori: कृष्ण भक्त जया किशोरी और बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Bageshwar Maharaj Dhirendra Krishan Shatri) की शादी के चर्चे इन दिनों हर जगह सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। जया किशोरी और बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यह दोनों ही अध्यात्म की दुनिया में वह नाम है, जिनको मानने वालों की संख्या लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में है। लोग इन्हें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद करते हैं।

जहां एक ओर जया किशोरी (Jaya Kishori) अपनी मोटिवेशनल स्पीच, कृष्ण भक्ति, कथावाचन और अपने सादे जीवन के लिए जानी जाती हैं। तो वहीं बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण इन दिनों अपने कथित चमत्कार को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके कथित ‘चमत्कार’ पर विश्वास करने वालों की संख्या लाखों में है। तो इसे अंधविश्वास कहने और इसकी आलोचना करने वाले भी कम नहीं है।

Bageshwar Maharaj

whatsapp channel

google news

 

कौन है बागेश्वर महाराज और क्या है उनकी उम्र?

बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्हें जानने और उन्हें मानने वालों की संख्या लाखों नहीं करोड़ों में है। सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बागेश्वर महाराज अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। बागेश्वर महाराज बेहद कम उम्र के हैं और ऐसे में उनके कथित ‘चमत्कार’ की चर्चा इस समय हर जगह सुर्खियों में छाई हुई है। ऐसे में उनका यह दिव्य दरबार काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म छतरपुर के गाड़ा गांव में 4 जुलाई 1996 को हुआ था। इस हिसाब से उनकी उम्र 26 साल की है। बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बीए की पढ़ाई की है। वह हमेशा से अपने जीवन में अध्यात्म की तरफ एक अलग ही झुकाव रखते थे। बता दे बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां दूध बेचने का काम करती थी।

Bageshwar Maharaj and Jaya Kishori

क्या शादी करने वाले है जया किशोरी और बागेश्वर महाराज?

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक बागेश्वर महाराज और जया किशोरी की शादी के चर्चे हर जगह सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन चर्चाओं में यह दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के सुजानगढ़ में जन्मी जया किशोरी जल्द ही बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संग शादी के बंधन में बनने वाली हैं, लेकिन लगातार वायरल हो रही इन खबरों पर अब बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने बयान के बाद रोक लगा दी है। उनका कहना है कि उनके मन में ऐसा कोई विचार नहीं है और यह ख़बरें महज अफवाह है।

Bageshwar Maharaj and Jaya Kishori

 

जया किशोरी की पढ़ाई से लेकर नेटवर्थ तक 

कृष्ण भक्त, मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी का जन्म राजस्थान के सुजानगढ़ में 13 जुलाई 1995 को हुआ था। आज दुनिया भर में उन्हें एक कथा वाचक जया किशोरी ‘किशोरी जी’ के नाम से जाना जाता है। हालांकि उनका असली नाम जया शर्मा है। उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई की है। वह शुरु से ही धर्म-पूजा की तरफ एक अलग झुकाव रखती थी, इसी चलते वह पहले कृष्ण भक्ति से जुड़ी और आज दुनिया भर में उन्हें एक मोटिवेशनल स्पीकर, कथावाचक और कृष्ण भक्तों के तौर पर जाना जाता है। बात जया किशोरी की नेटवर्थ की करें तो बता दें कि मौजूदा समय में वह 5 करोड़ से ज्यादा की मालकिन है।

Share on