चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद ISRO सूर्य पर जाने को तैयार, जानें इसरो का अगले मिशन कौन-कौन से है ?

ISRO Next Mission: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का चंद्रयान-3 मिशन कल सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंडिंग कर चुका है। वहीं अब चंद्रयान की कामयाबी के बाद इसरो अगले कौन से नए मिशन की उड़ान भरने वाला है, इस पर पूरी दुनिया की नर्सरी टिकी हुई है। ऐसे में बता दें कि इसरो का अगला मिशन गगनयान मिशन और सूर्य मिशन है। इसके अलावा इसरो आने वाले समय में नासा के साथ मिलकर भी एक और मिशन करने की तैयारी कर रहा है।

नए मिशन की तैयारियों में जुटा ISRO (ISRO Next Mission)

सूत्रों की माने तो इस दौरान ISRO के कुछ मिशन अगले साल और इसके बाद 2031 में उड़ान भरेंगे। हालांकि बीते कुछ सालों के खराब हालातो के चलते इसरो के कुछ मिशन देरी से भी चल रहे हैं। ऐसे में आइये हम आपको इसरो कौन-कौन से नए मिशन लाने वाला है और उसे पर इसरो वैज्ञानिक कितना खर्च करने वाले हैं, इस बारे में भी डिटेल में बताते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रयान-3 मिशन के बाद अब इसरो सूर्य के लिए आगामी सितंबर में मिशन लॉन्च करेगा। इसरो ने इस मिशन का नाम आदित्य-एल1 रखा है। इसरो के मुताबिक अंतरिक्ष यान को सूर्य पृथ्वी प्रणाली के लैंग्रेज बिंदु-1 के चारों तरफ एक प्रभामंडल कक्षा में रखा गया है। जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूरी पर स्थित है। बता दे इसरो के इस आदित्य-एल1 मिशन की लागत 378 करोड रुपए है।

ये भी पढ़ें- सच है चांद पर दाग वाली बातें, जानें मून पर कहां और कैसे बने इतने गड्ढे और धब्बे

whatsapp channel

google news

 
Also Read:  राज कुंद्रा केस में शिल्पा शेट्टी भी सहयोगी है ? पुलिस ने इसपर खोला अपना राज

वही बात इसरो और नासा के समझौते के तहत बनाये जा रहे अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट की करें तो बता दें कि इसे ये दोनों मिलकर स्थापित करेंगे। इसे अगले साल तक लांच किया जा सकता है। इस सैटेलाइट का नाम NISAR होगा, जिसे नासा और इसरो के नाम को मिलाकर बनाया गया है। बता दे NISAR का फुल फॉर्म NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar है। ज्वॉइंट मिशन के साथ इस सैटेलाइट के जरिए पृथ्वी की स्तह और बर्फ की सतहों को गतिविधियों को बेहद सूक्ष्मता से ट्रैक किया जायेगा। साथ ही इससे जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ जंगलों की कटाई, ग्लेशियों का पिघलना, ज्वालामुखी और भूकंप के बारे में तुरंत जानकारी भी मिलेगी।

क्या है इसरो के अगले मिशनों की लिस्ट और उनके खर्चों का ब्यौरा (ISRO Next Mission list)

  • सूर्य मिशन (आदित्य-एल1) – लॉन्चिंग साल- 2023, 378 करोड़ रुपये लागत
  • मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन- लॉन्चिंग साल-2023
  • मॉस आर्बिटर मिशन-2- लॉन्चिंग साल-2023, लागत- अभी तय नहीं है।
  • स्पैडेक्स मिशन- लॉन्चिंग साल- 2023, लागत- 124 करोड़।
  • मिशन गगनयान: लॉन्चिंग साल- 2024, लागत-9,023 करोड़ रुपए.
  • शुक्रयान-1 मिशन- लॉन्चिंग साल-2031, लागत-500 से 1000 करोड़

इसरो के अगले मिशन कौन-कौन से हैं?

इसके अलावा साल 2031 में इसरो द्वारा शुक्रयान-1 को लांच किया जाएगा। बता दे शुक्रयान-1 की लागत 500 से 1000 करोड रुपए बताई जा रही है। बता दे अगले साल इसरो गगनयान मिशन को भी लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत 9023 करोड रुपए के करीब है। अगले साल लॉन्च होने वाले मॉस ऑर्बिटर मिशन-2 की लागत अब तक तय नहीं की गई है, लेकिन इस पर काम तेजी से चल रहा है।

Also Read:  Chandrayaan 3 Live: सच है चांद पर दाग वाली बातें, जानें मून पर कहां और कैसे बने इतने गड्ढे और धब्बे

जल्द उड़ान भरेगा मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन

इसके साथ ही इसरो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन को लेकर भी बारीकी से कम कर रही है। हालांकि बता दे कि यह मिशन पुराना है, क्योंकि 2020 से पहले इसे पूरा किया जाना था लेकिन महामारी के कारण यह मिशन उस समय पूरा नहीं हो पाया। इस स्पैडेक्स मिशन की लागत 124 करोड रुपए बताई जा रही है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी एक्स-रे के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो इसरो इसकी लांचिंग 2024 तक कर सकता है।

Share on