कौन है मुकेश अंबानी के एकलौते दामाद Anand Piramal? कितने करोड़ की मालकिन है Isha Ambani

Isha Ambani And Anand Piramal: रिलायंस कंपनी के कर्ताधर्ता और देश के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी नाना (Mukesh Ambani Become Grandparent) बन गए हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों (Isha Ambani Gave Birth To Twins) को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद अंबानी परिवार और पीरामल परिवार की ओर से साझा की गई है और बताया गया है कि उनके घर में जुड़वा बच्चे में से एक लड़के और एक लड़की ने कदम रखा है। दोनों ही परिवारों में बच्चों के जन्म से खुशी का माहौल छाया हुआ है।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी (Isha Ambani And Anand Piramal Marriage)

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय और स्वाति के बेटे आनंद पीरामल से 22 दिसंबर 2018 को हुई थी। बता दे हाल-फिलहाल ईशा अंबानी अपने पिता मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल बिजनेस की कमान संभाल रही है। इसके अलावा अब उन पर दो जुड़वा बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है।

Isha Ambani And Anand Piramal

एशिया की सक्सेसफुल वूमेन हैं ईशा अंबानी

whatsapp channel

google news

 

ईशा अंबानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी है। इसके अलावा ईशा अंबानी का नाम दुनिया भर में सबसे पहले तब सुर्खियों में आया था, जब वह 16 साल की थी। इस दौरान ईशा अंबानी सबसे कम उम्र के अरबपति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। ईशा अंबानी 23 साल की उम्र में रिलायंस जिओ के बोर्ड मेंबर्स के लिस्ट में शामिल हो गई थी। साल 2015 की रिपोर्ट के मुताबिक ईशा अंबानी इस दौरान एशिया की 12 सबसे पावरफुल अपकमिंग बिजनेस वूमेन की लिस्ट में शामिल हो गई थी।

टीचर बनना चाहती थी ईशा अंबानी

ईशा अंबानी का बचपन से ही सपना टीचर बनने का था, लेकिन उनका यह सपना 23 साल की उम्र में उस वक्त टूट गया जब वह अपने पिता के कारोबार में हाथ बढ़ाने के लिए उनके साथ जुड़ गई। इसके बाद से रिलायंस इंडस्ट्रीज में कई अलग-अलग पदों को संभाल चुकी है। बता दे ईशा अंबानी ने पहली नौकरी अमेरिका के मैकिन्जे एंड कंपनी के बिजनेस एंड लाइसेंस के तौर पर की थी।

Isha Ambani And Anand Piramal

कितने करोड़ की मालकिन है ईशा अंबानी (Isha Ambani Net Worth)

सेलिब्रिटी नेटवर्थ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ईशा अंबानी 100 मिलियन डॉलर यानी करीबन 800 करोड रुपए की मालकिन है। बता दे ईशा ने साल 2014 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ मेंबर्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी। इसके अलावा वह एशिया की सबसे पावरफुल बिजनेस वूमेंस की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी है।

कौन है आनंद पिरामल (Who is Anand Piramal)

ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल पीरामल ग्रुप के वारिस है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय से की थी। इसके अलावा उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री भी हासिल की है। आनंद ने एमबीए भी हावर्ड यूनिवर्सिटी से ही किया है। मौजूदा समय में आनंद पीरामल अपने पीरामल ग्रुप की मेडिकल से जुड़ी कई संस्थाओं को संभाल रहे हैं। खास बात यह है कि इन संस्थाओं की नींव भी उन्होंने खुद रखी है। इसके अलावा आनंद अपने पिता के पीरामल ग्रुप समूह के कार्यकारी निर्देशक भी हैं।

Share on