9 अप्रैल से गोड्डा से रांची वाया दुमका के लिए शुरू होगी ये नई ट्रेन, देखें ट्रेंन का टाइम टेबल

भारतीय रेलवे (Indian Railway) झारखंड (Jharkhand) गोड्डा की तरफ जाने वाले लोगों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। दरअसल झारखंड के गोड्डा जिले से राजधानी रांची तक का सफर भारतीय रेलवे (Indian Railway Start New Train For Jharkhand) के इस फैसले के बाद आसान हो जाएगा। गोड्डा में रेलवे स्टेशन (Godda Railway Station) का उद्घाटन हो चुका है। वहीं अब राजधानी रांची के लिए यह दूसरी ट्रेन गोड्डा से शुरू (Godda Dumk-Ranchi Intercity Express) की जा रही है। बता दे इससे पहले भी एक ट्रेन यहां सफर करने वाले यात्रियों को मिली है, परंतु अधिक समय लगने के कारण लोग लगातार इस ट्रेन को लेकर शिकायत कर रहे थे और साथ ही नई ट्रेन की मांग की चल रही थी।

Godda Dumk-Ranchi Intercity Express

गोड्डा से रांची का सफर अब होगा आसान

बता दे 18604 गोड्डा रांची एक्सप्रेस ट्रेन पहले से चल रही थी, लेकिन यह ट्रेन पूरे 17 घंटे का समय एक जर्नी में लगाती है। यह ट्रेन कोटा से भगलापुर वाया किउल-जसीडीह होते हुए रांची जाती है। इस ट्रेन से बहुत अधिक समय लगने के कारण गोड्डा के लोग इस ट्रेन से कम ही सफर करना पसंद करते थे। वही आप गोड्डा। को नई ट्रेन की सौगात मिलने वाली है यह ट्रेन राजधानी रांची तक के सफर को आसान बनाएगी। इस नई गाड़ी संख्या 08620 का उद्घाटन 9 अप्रैल को किया जाएगा।

Godda Dumk-Ranchi Express

whatsapp channel

google news

 

मालूम हो कि इस नई ट्रेन को लोग दुमका इंटरसिटी के नाम से पहले से जानते हैं। अब इसका एक्सटेशन कर इस गोड्डा तक ले जाया गया है, जिससे यहां के लोगों को सफर करने में आसानी होगी। 9 तारीख के उद्घाटन के बाद यह ट्रेन 9 अप्रैल को शाम 4:00 बजे से अपने निर्धारित समय से चलना शुरू हो जाएगी, जो सुबह 3: 55 मिनट पर रांची पहुंचेगी।

Godda Dumk-Ranchi Intercity Express

दुमका इंटरसिटी में 15 कोच होंगे। गोड्डा से दुमका के बीच में चार स्टॉपेज दिए गए हैं। गोड्डा के अलावा यह ट्रेन पोड़ैयाहाट, हसडीहा, नोनीहाट और बारापालसी में रुकेगी। मालूम हो कि यह 4 बजे गोड्डा से खुलकर 6:30 बजे दुमका पहुंचेगी। इसके बाद यहां से 6:45 में दुमका से खुल सुबह 3:55 में रांची पहुंचेगी।

Share on