गोल दुनिया में चौकोर पहिए वाली साइकिल का धमाल, चलती नहीं दौड़ती है यह; जाने कीमत

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 03 मई 2023, 3:30 अपराह्न

Square Wheels Bicycle: अब तक आपने दुनिया भर में गोल पहिए वाली साइकिल दौड़ती देखी होगी।  हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर एक अजीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साइकिल के पहिए गोल नहीं चौकोर है। वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि साइकिल के पहिए चौकोर होने के बावजूद यह साइकिल सड़क पर सरपट दौड़ रही है। बता दें कि इस साइकिल को इंजीनियर सर्गी गोर्डिएव ने बनाया है। उन्होंने गोल के बजाय स्क्वायर टायर वाली साइकिल का इजाद कर दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजा दिया है। दरअसल यूके इंजीनियर और एक्सपर्ट ने इस अनोखी साइकिल को तैयार कर लोगों को हैरान कर दिया है।

गोल नहीं चौकोर है इस साइकिल के पहिए

अब तक दुनिया के हर देश में आपने सिर्फ गोल पहिए वाली साइकिल कोही सड़कों पर चलते देखा होगा, लेकिन ऐसे में यह चौकोर पहिए वाली साइकिल और भी कमाल की है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पेंडल मारने पर यह सड़क पर सरपट दौड़ती है। चौकोर पहिए वाली इस साइकिल का वीडियो वायरल होने के बाद सभी लोग काफी हैरान हो गए हैं।

बिना पहिए के घूमे सड़क पर दौड़ती है यह साइकिल

बता दे मास्सिमो नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर इस साइकिल का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चौकोर पहियों के बाद भी यह साइकिल सड़क पर तेजी से चल रही है। यह मुड़ भी सकती है और दौड़ भी सकती है। मास्सिमो ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि- कैसे द क्यू ने पूरी तरह से काम करने वाली चौकोर पहियों वाली साइकिल बनाई है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके पहिए घूमते नहीं, लेकिन इसके बावजूद यह बड़ी तेज स्पीड में आगे बढ़ती है।

कैसी है चौकोर पहिए वाली साइकिल की टेक्नोलॉजी?

चौकोर पहियों वाली साइकिल को लेकर आपके मन में भी इसकी टेक्नोलॉजी को लेकर सवाल उठ रहे होंगे, कि आखिर यह साइकिल चलती कैसे हैं? अगर इसके पहिए घूम नहीं सकते तो यह चलती कैसे हैं या आगे कैसे बढ़ती है? ऐसे में बता दें कि इस साइकिल के पहिए के ऊपर रबड़ चढ़ी हुई है और यह रबड़ घूमती है। यह रब्बर इस साइकिल के इस चौकोर पहिए के चारों तरफ लगी हुई है और इसी के जरिए यह साइकिल आगे बढ़ती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।