दिल्ली का दिल है कनॉट प्लेस, जानिए कौन है इसका मालिक, कितना है यहाँ पर किराया?

दिल्ली का दिल कनॉट प्लेस को कहा जाता है। कारोबार के लिहाज से लेकर रहने तक के लिए कनॉट प्लेस सबसे बेहतरीन जगह है। बता दे कि कनॉट प्लेस का पूरा एरिया 30 हेक्टर में फैला हुआ है। कनॉट प्लेस दिल्ली की उन जगहों में शामिल है, जहां कुछ लोग रहने के लिए घर खरीदने का सपना देखते हैं तो वहीं कुछ लोगों के लिए काम के लिहाज से यह ड्रीम प्लेस है। ऐसे में क्या आप कनॉट प्लेस के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं, जैसे कनॉट प्लेस का मालिक कौन है? कनॉट प्लेस में किस रेंट पर घर या दुकान मिलते हैं? अगर नहीं तो लिए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं…

कितना है कनॉट प्लेस का किराया?

यह बात तो सभी जानते हैं कि दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस दुनिया की सबसे महंगी जगह में आता है। कनॉट प्लेस को सीपी भी कहा जाता है। इस नाम से यह दिल्ली में सबसे ज्यादा पॉपुलर है। शहर के केंद्र में बना यह कनॉट प्लेस मे जॉर्जियाई वास्तुकला की खूबसूरती दिखता है। कनॉट प्लेस ने कमर्शियल मार्केट के तौर पर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपने नाम की एक अलग पहचान खड़ी कर रखी है। आंकड़ों के आधार पर इसके किराए की बात करें तो बता दें कि यहां औसत किराया ₹9000 प्रति वर्ग फुट से ज्यादा है। कनॉट प्लेस को दुनिया भर के सबसे महंगे 10 बाजारों में गिना जाता है।

दुनिया भर में मशहूर है कनॉट प्लेस

बता दे एक समय में कनॉट प्लेस सबसे महंगे बाजार होने के मामले में न्यूयॉर्क, सेंट्रल लंदन और मिड टाउन मैनहैटन के आप-मार्केट को भी टक्कर दे चुका है। कनॉट प्लेस में न केवल कई प्रतिष्ठित मीडिया घराने रहते हैं, बल्कि यहां पर कई सरकारी कार्यालय भी है। साथ ही यहां पर ज्यादातर बैंकों की सुविधा भी उपलब्ध है। यह क्षेत्र व्यापारिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र कहा जाता है। इतना ही नहीं शहर का प्रमुख केंद्रीय व्यापार जिला भी यही है।

कौन है कनॉट प्लेस का मालिक?

किराए के लिहाज से बात करें तो बता दे की कनॉट प्लेस में कई अलग-अलग मालिक है। कनॉट प्लेस की असली मालिक भारत सरकार है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां पर स्टारबक्स, पिज़्ज़ा हट, वेयरहाउस कैफे जैसी कई बड़ी कंपनियों और कई बड़े बैंक के दफ्तर भी मौजूद है। कनॉट प्लेस में खड़ी हर दुकान हर महीने लाखों में कमाई करती है, यही वजह है कि इनका किराया भी लाखों में होता है।

whatsapp channel

google news

 

बता दे कनॉट प्लेस को उसकी खूबसूरती के लिए भी खास तौर पर जाना जाता है। यहां जॉर्जीयाई शैली की वास्तुकला इसके नजारे को और भी खूबसूरत बनती है। साथ ही यहां इनर सर्कल को जोड़ने वाली 7 सड़के भी हैं। इनमें से 12 सड़के बाजार के अंदर और बाहर जाती है।

ये भी पढ़ें- कौन है आनंद महिंद्रा की बेटियां? पापा के बिजनेस में नहीं है दिलचस्पी, कौन बनेगा अरबों के संपत्ति का वारिस

कनॉट प्लेस का एक और आकर्षण केंद्र सेंट्रल पार्क है, जहां यह हरा भरा पार्क कनॉट प्लेस की विरासत में गिना जाता है। वहीं देश में सबसे उंचे राष्ट्रीय ध्वज की मेजबानी भी यही पार्क करता है। बता दे सेंट्रल पार्क में लगा भारतीय ध्वज 207 फीट ऊंचा, 68 फीट चौड़ा और 37 किलोग्राम का है। यह देश का सबसे ऊंचा झंडा है। यह झंडा हर किसी के दिल को गर्व से भर देता है।

Share on