इंटरस‍िटी के यात्र‍ियों के ल‍िए रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, सुनकर यात्रियों में दौड़ी खुशी की लहर

भारतीय रेलवे (Indian Railway) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल रेलवे ने अपनी यात्रियों की सुविधा का ध्यान में रखते हुए कई नए बदलाव किए हैं। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने रात में सफर करने वालों के लिए भी कुछ नए नियम बनाए हैं। इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने साझा की है।

इंटरसिटी को रिप्लेस करेगी वंदे भारत

रेलवे द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ नए बदलाव करने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में शताब्दी, जनशताब्दी और इंटरसिटी ट्रेनों को वंदे भारत (Vande Bharat) से रिप्लेस किया जाएगा। बता दें इन ट्रेनों में हर दिन लाखों की तादाद में लोग सफर करते हैं, ऐसे में रेलवे ने यह फैसला अपने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लिया है।

Intercity Express

इस हफ्ते से शुरू होगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन

बता दे शताब्दी, जन शताब्दी और इंटरसिटी आदि ट्रेनों के यात्रियों के लिए सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत में सफर करना ज्यादा आरामदायक होगा। एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया था।। फिलहाल दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से कटरा के बीच पहले से दो वंदे भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ रही है वही इस साल की तीसरी वंदे भारत जल्द ही आईसीएफ और चेन्नई में दौड़ती नजर आएगी।

whatsapp channel

google news

 

इन 27 रूटों पर चलेगी वंदे भारत ट्रेन

बता दे वंदे भारत ट्रेन को परीक्षण के बाद कमर्शियल रूटों पर चलाया जाएगा। इसके लिए भारतीय रेलवे की ओर से अगले एक साल में 75 नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक आने वाले समय में शताब्दी, जन शताब्दी और इंटरसिटी को वंदे भारत ट्रेन रिप्लेस करेगी। फिलहाल वंदे भारत ट्रेन के लिए 27 रूटों का चयन किया गया है।

रेल मंत्री ने साझा की जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस चरण में पहली ट्रेन दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-अमृतसर और पुरी-हावड़ा समेत 27 रूटों पर चलाई जाएगी। इसके अलावा दिल्ली-भोपाल और दिल्ली-चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर संचालित होने वाली शताब्दी ट्रेन को भी वंदे भारत से बदला जाएगा। बता दें चेन्नई में वंदे भारत ट्रेन के निर्माण का काम इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तेजी से चल रहा है। जल्द ही देश के कई हिस्सों में वंदे भारत पटरी पर दौड़ती नजर आयेंगी।

Vande Bharat

इसी महीने लॉंच होगा वंदे भारत ट्रेन का अपग्रेडेड वर्जन

देश के  रेल मंत्री के अनुसार अभी देश में जो वंदे भारत ट्रेन चल रही है वह काफी गुणवत्ता से भरी हुई है,अभी तक वंदे भारत ट्रेन 14 लाख किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है। इसी  सफलता को देखते हुए अब रेल मंत्रालय नई वंदे भारत ट्रेन यानी कि वंदे भारत ट्रेन का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इसी महीने यह ट्रेन पटरी पर दौराने लगेगी। उसके बाद हर महीने 5 से 6 वंदे भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी। स्वंत्रता दिवस के 75 वीं शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में नई वंदे भारत ट्रेन लांच होगा। 75 नए वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है जो अगस्त 2023 तक पूरा होना है।

कैसी होगी नई वंदे भारत ट्रेन 

नए अपग्रेडेड वंदे भारत ट्रेन की बात करें तो यह काफी आधुनिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण होगी। अभी जो ट्रेन में    सस्पेंशन या स्प्रिंग लगा है वह अभी मेटल का बना हुआ होता है लेकिन वंदे भारत में एयर रेस्प्रिंग लगाई जाएगी। बता दें कि यह स्प्रिंग बॉडी और कोच के व्हील्स के बीच लगे होते हैं, जो सौक ऑब्जर्वर करने का काम करते हैं ।इस तरह के स्प्रिंग लग जाने से इसकी राइड की क्वालिटी में काफी बेहतरीन होगी।

Share on