Railway News: पटना-दिल्ली रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 180Kmph स्पीड से 5 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

भारतीय रेलवे (Indian Railway) से हर दिन लाखों की तादाद में लोग सफर करते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के सफर को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की कड़ी में लगातार काम कर रही है। इस कड़ी में भारतीय रेलवे ने बिहार के लोगों को बड़ी सौगात देने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक इस साल के अंत तक देश के 27 रूटों पर 18 वंदे भारत ट्रेन (New Vande Bharat Train) चलाई जाने वाली है। इस फेज में जिन लोगों का ट्रेन चलाई जाएंगी, उसमें पटना-काशी-दिल्ली (Patna To Delhi Vande Bharat Train) का नाम भी शामिल है। बता दे वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्री महज 5 घंटे में पटना से दिल्ली का सफर तय कर सकेंगे। बात दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों की करें तो मौजूदा समय में राजधानी दिल्ली से पटना जाने में राजधानी एक्सप्रेस से 12 घंटे का समय लगता है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन के चल जाने से यात्री अपने 7 घंटों को बचा सकते हैं।

पटनावासियों को मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

भारतीय रेलवे के आलाधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली-पटना रेल खंड पर यात्रियों का दबाव काफी ज्यादा है। मौजूदा समय में इन रूटों पर राजधानी तेजस और संपूर्ण क्रांति जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। भारतीय रेलवे दिल्ली से बिहार सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को और सुविधाजनक बनाने के लिए दूसरी ट्रेनों के विकल्प तलाश रही है। इस कड़ी में एक ओर जहां यात्री अपनी सुविधा अनुसार विशेष सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, तो वही लोगों का समय भी बचेगा।

Patna To Delhi Vande Bharat Train

फिलहाल रेलवे अधिकारियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए को लेकर अभी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। याद दिला दे बीते दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया एसी ट्रेनों के बराबर ही होगा। किराए को उसी बजट में रखा जाएगा जिस पर आम जनता सफर कर सके।

whatsapp channel

google news

 

किन रूटों पर चल रही है वंदे भारत ट्रेन

भारत में मौजूदा समय में वंदे भारत ट्रेन का परिचालन चंद्र रूटों पर ही हो रहा है। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी तक चलाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया था। हालांकि पटरी पर इसका वेबसाइट परिचालन 17 फरवरी 2019 से शुरू किया गया। फिलहाल दिल्ली और जम्मू के बीच भी इसका परिचालन हो रहा है। साथ ही अंबाला रूट पर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल चल रहा है। साथ ही मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली अगली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी जल्द शुरू हो जाएगा।

बुलेट ट्रेन को मात देगी वंदे भारत ट्रेन!

सूत्रों की माने तो वंदे भारत ट्रेन रफ्तार से लेकर अन्य कई दूसरे मामलों में बुलेट ट्रेन को मात देती है। भारतीय रेलवे के अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार तक पहुंचने में 54.0 सेकंड का समय लेती है, तो वही बुलेट ट्रेन इस स्पीड के लिए 55.4 सेकंड का समय लेती है।

Patna To Delhi Vande Bharat Train

260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी

रेलवे अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन अब अपने अपडेटेड वर्जन के साथ पटरी पर दौड़ेगी। इसकी सबसे खास बात यह है कि ट्रेन की रफ्तार दूसरे ट्रेनों के मुकाबले सबसे तेज होगी। इस ट्रेन में 16 डिब्बों में से 5 में मोटर लगी होगी और यह स्वचालित मोटरों की मदद से त्वरित रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी।

बुलेट ट्रेन के आगे लगे एक इंजन पर वंदे भारत के पूरे ट्रेन में लगे 20 मीटर से ज्यादा कारगर साबित होंगे। मौजूदा समय में वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं साल 2025 में लांच होने वाले अपडेटेड वर्जन में यह स्पीड 260 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी।

Share on